19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की साकेत कोर्ट में वकील ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड,...

दिल्ली की साकेत कोर्ट में वकील ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड, ..इसलिए उठाया ये खौफनाक कदम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की साकेत कोर्ट में एक वकील ने सोमवार को एक इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक वकील की लाश पार्किंग एरिया से बरामद की. पुलिस को छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मरने वाले वकील ने इस खौफनाक कदम को उठाने की वजह का खुलासा किया है.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि 44 वर्षीय एक वकील ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली की साकेत कोर्ट में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि वकील ओम कुमार शर्मा सोमवार की शाम साकेत कोर्ट में वकील के चैंबर से कूद गए और उनकी लाश पार्किंग एरिया से बरामद की गई.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि लाश की जांच के दौरान पुलिस को पीड़ित के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसके मुताबिक, वह पिछले दो साल से लीवर की बीमारी से पीड़ित था. उन्होंने बताया कि रात 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक वकील साकेत कोर्ट में वकील के चैंबर से कूद गया और उसकी मौत हो गई. उसकी लाश साकेत कोर्ट के पीछे पार्किंग वाले इलाके में पाई गई.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक पिछले दो साल से लीवर की बीमारी से पीड़ित था. संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को वो वकील और उसकी पत्नी एक अस्पताल गए और फिर वहां से साकेत कोर्ट आए. इसके बाद वकील ने अपनी पत्नी को गेट पर छोड़ दिया और बाद में आत्महत्या कर ली. हालांकि इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...