14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलसाक्षी मलिक का गंभीर आरोप, बोलीं- बृजभूषण के करीबी संजय सिंह WFI...

साक्षी मलिक का गंभीर आरोप, बोलीं- बृजभूषण के करीबी संजय सिंह WFI से सस्पेंड होने के बाद खिलाड़ियों को बांट रहे फर्जी सर्टिफिकेट

Published on

नई दिल्ली,

WFI विवाद के बीच पहलवान साक्षी मलिक ने BJP सांसद बृजभूषण के करीबी संजय सिंह पर सवाल उठाए हैं. साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक खिलाड़ी का सर्टिफिकेट साझा कर संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. मालिक ने कहा कि सरकार द्वारा गतिविधियों से सस्पेंड करने के बाद भी संजय सिंह खिलाड़ियों को फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे हैं. जब खिलाड़ी नौकरी लेने जाएंगे तो उन पर सरकार कार्रवाई करेगी, इससे पहले अभी सरकार संजय सिंह पर कार्रवाई करे.

साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ‘भारत सरकार ने बृजभूषण के साथी संजय सिंह की गतिविधियों को सस्पेंड कर दिया था उसके बावजूद संजय सिंह अपनी मनमर्ज़ी चला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप करवा रहा है और खिलाड़ियों को फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट बांट रहा है, जोकि ग़ैर क़ानूनी है. खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप जयपुर में आयोजित किए जाने हैं, लेकिन उससे पहले ही कुश्ती पर अपना दबदबा साबित करने के लिए संजय सिंह ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से अलग नेशनल चैंपियनशिप के सर्टिफिकेट दस्तख़त कर बांट रहा है.

साक्षी मलिक ने आगे लिखा कि संस्था का सस्पेंडेड आदमी कैसे संस्था के पैसे का दुरुपयोग कर सकता है. कल जब खिलाड़ी इन सर्टिफिकेट को लेकर नौकरी मांगने जाएंगे तो कार्रवाई गरीब खिलाड़ियों पर होगी. जबकि खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है. कार्रवाई तो ऐसा फ्रॉड करने वाले संजय सिंह पर अभी से होनी चाहिए जिसकी गतिविधियों पर रोक लगाये जाने के बावजूद यह सब फर्जीवाड़ा कर रहा है. मैं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से अपील करती हूं कि आप इस मसले को देखें और खिलाड़ियों का भविष्य ख़राब होने से बचाएं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...