18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में योगी-योगी कह रहीं लड़कियां... लाहौर-कराची में क्यों हो रही यूपी...

पाकिस्‍तान में योगी-योगी कह रहीं लड़कियां… लाहौर-कराची में क्यों हो रही यूपी सीएम के बयान की चर्चा

Published on

इस्लामाबाद:

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि उनकी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला के साथ छेड़छाड़ करेगा तो पुलिस उसे अगले ही चौराहे पर पकड़ लेगी और समझो उसका राम नाम सत्य हो जाएगा यानी उसको मार दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ का ये बयान भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा में है। पाकिस्तान के कुछ यूट्यूबर्स ने वहां की महिलाओं से योगी आदित्यनाथ से बात की तो ज्यादातर इस पक्ष में दिखीं कि छेड़छाड़ करने वालों से सख्ती से ही निपटा जाना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ के बयान की पाकिस्‍तानी लड़कियों ने तारीफ की है। पाकिस्‍तान की लड़कियों का कहना है कि वो घर से बाहर निकलती हैं तो कई तरह की फब्तियां सुनने को मिलती हैं। कोई माशाअल्लाह कहता है तो कोई दूसरी तरह से फब्ती कसता है। महिलाओं को बिरयानी की प्लेट और मिठाई कहते हुए पर्दे में रहने को कहा जाता है। इसके उलट भारत में महिलाएं ज्यादा आसानी से बाहर घूमती हैं , नौकरी करती हैं और सियासत भी खुलकर करती हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि वहां मनचलों से सख्ती से निपटा जाता है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की तरह ही पाकिस्तान में भी लड़कियां छेड़ने वालों से निपटने के लिए मजबूत लीडर की जरूरत है।

पाक चुनाव में भी मुद्दा बनेगा योगी का बयान?
योगी आदित्यनाथ के बयान की चर्चा पाकिस्तान में ऐसे समय हो रही है, जब देश में चुनाव हो रहे हैं। पाकिस्तान में 8 फरवरी को नेशनल असेंबली और प्रांतीय व‍िधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव में मुख्य रूप से नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन, बिलावल भुट्टो की पीपीपी और इमरान खान की पीटीआई के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इनके अलावा कोई छोटे दल भी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनावों में ज्यादातर दलों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई वादे किए हैं। इस सबके बीच योगी आदित्यनाथ के इस बयान की भी चुनावों मे चर्चा हो रही है। महिला सुरक्षा को लेकर लड़कियां मुखरता से अपनी बात रख रही हैं। लड़कियों ने खुलकर कहा है कि पाकिस्‍तान में भी महिलाओं को बराबर के हक मिलने चाहिए। साथ ही लड़कियों को घर के बाहर एक सुरक्षित माहौल भी मिलना चाहिए ताकि वो आसानी से काम पर जा सकें।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...