19.1 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराजनीतिआरक्षण के खिलाफ नेहरू की चिट्ठी को पढ़कर पीएम मोदी ने कांग्रेस...

आरक्षण के खिलाफ नेहरू की चिट्ठी को पढ़कर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published on

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने आते ही विपक्ष को अपने निशाने पर ले लिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खरगे जी नो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं खरगे जी का आशीर्वाद मेरे सिर आंखों पर है।पीएम मोदी ने कहा कि अब अगर खरगे जी अपना आशीर्वाद वापस लेना चाहते हैं तो ले लें। पीएम मोदी ने खरगे पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उस दिन के भाषण के दौरान खरगे जी के दो कमांडर नहीं थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरी बात को नहीं सुनना चाहते हैं लेकिन देश की जनता ने मुझे ये ताकत दी है।

आरक्षण के खिलाफ नेहरू की चिट्ठी, पीएम मोदी का राहुल पर भी तंज
पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू की चिट्ठी के हवाले से कांग्रेस पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने एक चिट्ठी लिखी थी ये चिट्ठी सीएम को लिखी थी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाएं। ये पंडित नेहरू की सीएम को लिखी चिट्ठी है। ये जन्मजात इसके विरोधी हैं। आज जो आंकड़े गिनाते हैं कि इतने यहां हैं और इतने यहां तो इसलिए है कि उन्होंने उसे रोक दिया था।

कांग्रेस, एससी.. एसटी.. ओबीसी का विरोधी
पीएम मोदी ने कहा कि 20वीं सदी का स्वार्थी एजेंडा, मैं और मेरा वाला खेल 21वीं सदी में विकसित भारत नहीं बना सकता है। इन दिनों जाति की काफी बातें हो रही हैं। क्यों जरूरत पड़ रही है मैं नहीं जानता हूं। दलित, पिछड़े और आदिवासी कांग्रेस जन्मजात उनका विरोधी थी। बाबा साहेब न होते तो शायद एससी, एसटी को आरक्षण शायद मिलता कि नहीं ये मैं नहीं जानता हूं। इनकी सोच आज से नहीं उस समय से ऐसी है।

अंग्रेजी कानून का जिक्र, राजीव, मनमोहन पर भी निशाना
पीएम मोदी ने राजीव गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक पीएम को पता था कि एक रुपया जाता है लेकि नीचे पूरी तरह पहुंचता नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी का पता था लेकिन सुधार की इच्छा नहीं थी। हमने बहुत संकटों से देश को बाहर निकाला है। ऐसे ही देश हमें आशीर्वाद नहीं दे रहा है। आजादी के बाद भी देश में गुलामी की मानसिकता को किसने बढ़ावा दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा कि आप अगर अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो IPC को क्यों नहीं बदला। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो देश का बजट शाम को 5 बजे इसलिए आता था क्योंकि वो ब्रिटिश संसद के शुरू होने का समय होता था। ये ब्रिटेन के संसद के अनुकूल शाम 5 बजे बजट की परंपरा क्यों चलाई रखी थी आपने। कौन अंग्रेजों से प्रभावित था। अगर आप अंग्रेजों से प्रभावित नहीं थे तो राजपथ को कर्तव्य पथ करने के लिए मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा? देश के सेना के जवानों के लिए एक वॉर मेमोरियल क्यों नहीं बना पाए?

जिस कांग्रेस के नेता की गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रही है
जिस कांग्रेस ने ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया। जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया। जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना। जिस कांग्रेस ने केवल अपने परिवार को ही भारत रत्न दिया। वो कांग्रेस हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रही है। जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, उनकी नीति की कोई गारंटी नहीं है वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रही है।

कांग्रेस पर चुन-चुनकर पीएम मोदी का हमला
पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश को मुश्किल हालात में झोंक दिया वो कांग्रेस आज हमें भाषण दे रही है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस तय नहीं कर पाई कि राष्ट्रीयकरण करना है कि निजीकरण करना है। कांग्रेस कन्फ्यूज पार्टी है। जो कांग्रेस 10 साल में 12 से 11 नंबर पर अर्थव्यवस्था ला पाई। वो हमें भाषण देती है। पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस हमें आर्थिक नीतियों पर भाषण सुना रही है।

पीएम मोदी के निशाने पर खरगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे बड़े दल का इतना पतन हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा। पीएम मोदी ने कहा कि खरगे जी ने बीजेपी को 400 सीटें जीतने का आशीर्वाद दिया।

Latest articles

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत हर काम में मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई 2025 का दिन कुछ...

More like this

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...