17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में अब 97 करोड़ मतदाता, 66 फीसदी युवा वोटर्स, महिलाओं की...

देश में अब 97 करोड़ मतदाता, 66 फीसदी युवा वोटर्स, महिलाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी: चुनाव आयोग

Published on

नई दिल्ली,

देश में आने वाला लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे ज्यादा मतदाताओं की हिस्सेदारी वाला चुनाव जा रिकॉर्ड बनाएगा. निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का नतीजा बताता है कि छह फीसदी नए वोटर्स जुड़े हैं. इनमे महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा है. देश की कुल आबादी का 66.76 फीसदी युवा हैं यानी वोट देने वाले बालिग लोग हैं.

मतदाताओं की संख्या में छह फीसदी इजाफा
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 साल उम्रवर्ग में दो करोड़ नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. देश में कुल मतदाताओं का ग्राफ 96.88 करोड़ तक पहुंचा है जो 2019 के आम चुनाव के बाद से छह फीसदी इजाफे की तस्दीक करता है. स्पेशल समरी रिवीजन यानी मतदाता सूची का सामयिक पुनरीक्षण 2024 के तहत महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बाजी मारी है.

SSR 2024 के मुताबिक 2.63 करोड़ नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. उनमें से 1.41 करोड़ महिला मतदाता हैं. जबकि इनमें पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी सिर्फ 1.22 करोड़ ही है. वोटर्स का लैंगिक अनुपात भी 2023 में 940 था, जो इस साल 2024 में 948 हो गया है. यानी हजार पुरुषों के मुकाबले 948 महिला वोटर हैं.

2019 में ये लैंगिक अनुपात 928 था. दिव्यांगों की भागीदारी 88.35 लाख हुई है. आयोग ने घर घर जाकर आंकड़े जुटाने के बाद एक करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 मतदाताओं के नाम या तो सूची से हटाए गए हैं या फिर शिफ्ट किए गए हैं. 8 फरवरी 2024 तक देश ने कुल 96.88 लाख 21 हजार 926 वोटर हैं. इनमे 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 पुरुष हैं. महिलाओं की संख्या 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888 है. जबकि 48,044 तीसरे लिंग वर्ग के मतदाता हैं. 88 लाख 35 हजार 449 दिव्यांग हैं.आयोग के मुताबिक 80 साल से ऊपर उम्र के 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918 मतदाता हैं. सौ साल से ऊपर की उम्र वाले भी दो लाख 38 हजार 791 लोग हैं.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...