20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यपत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश, SDM से मारपीट... CM धामी बोले-...

पत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश, SDM से मारपीट… CM धामी बोले- उपद्रवियों से करेंगे नुकसान की भरपाई

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को भड़ी हिंसा के आरोपियों के खिलाफ धामी सरकार सख्त एक्शन लेने के मूड में है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद जिलाधिकारी ने शूट एट साइट का ऑर्डर गुरुवार देर रात जारी कर दिया था. इस बीच अब मुख्यमंत्री ने कहा है कि पथराव और आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों से की जाएगी.

सीएम धामी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड देवभूमि है. यहां पर ऐसे हालात कभी नहीं हुए. आरोपियों ने देवभूमि की फिजा और माहौल को खराब करने का प्रयास किया है. मैंने आज सवेरे कुछ पत्रकार साथियों से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि उनको जिंदा आग में झोंकने का भी प्रयास किया गया. एसडीएम रेखा कोहली से भी मैंने बात की. उन्होंने मुझे बताया कि किस तरह से उनके साथ वहां पर मारपीट हुई है, किस तरह से आगजनी हुई है, किस तरह से हत्या का प्रयास हुआ है.

उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है. प्रशासन ने लोगों को पहले ही सूचित कर दिया था. प्रशासन पर पेट्रोल बम, पत्थरों से हमला किया गया था, आगजनी भी की गई. कुछ लोगों ने उत्तराखंड में तनाव पैदा करने की कोशिश की. कानून इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा. पूरी घटना का वीडियो फुटेज निकाला जा रहा है और जिन लोगों ने सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनसे इसकी भरपाई की जाएगी. हम उन लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं.

उत्तराखंड सीएम ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. इसमें जिन लोगों ने भी सरकार संपत्ति जलाई है या लोगों की संपत्तियां जलाई हैं, वाहन जलाए हैं उसके सारे विडियो फुटेज, फुट प्रिंट सभी उपलब्ध हैं. उसको चेक किया जाएगा, उस विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ-साथ यह भी है जांच का विषय है कि इतना सारे हथियार यहां पर कहां से आए. कानून अपना काम करेगा.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....