17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयमेडिकल स्टूडेंट्स से मोटी रकम वसूली तो खैर नहीं, NMC ने कॉलेजों...

मेडिकल स्टूडेंट्स से मोटी रकम वसूली तो खैर नहीं, NMC ने कॉलेजों को दी ये चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स को उनके द्वारा प्रस्तावित छात्रावासों में रहने के लिए मजबूर करने और इसके लिए मोटी रकम वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी है. एनएमसी ने कहा कि निर्देश का पालन नहीं करने वाले मेडिकल कॉलेजों को जुर्माना, सीटों में कटौती और एडनिशन रोकने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

छात्रों से वसूली जा रही है भारी रकम
एनएमसी द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस में, आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन (PGMIR), 2023 के बारे में बताया, जिसमें लिखा है कि “कॉलेज के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों को उचित आवासीय आवास प्रदान करना अनिवार्य होगा. हालांकि, यह पीजी छात्रों के लिए छात्रावास में रहना अनिवार्य नहीं होगा.”

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक एनएमसी ने कहा कि उन्हें पीजी छात्रों से कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेडिकल कॉलेज उन्हें अपने द्वारा दिए गए छात्रावासों में रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं और इस मद में संस्थानों द्वारा भारी रकम वसूल की जा रही है.

एनएमसी द्वारा कॉलेजों पर की जाएगी कार्रवाई
एनएमसी द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया कि “सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को उपर्युक्त विनियमन का संज्ञान लेने के लिए निर्देशित किया जाता है, ऐसा न करने पर एनएमसी पीजीएमईआर, 2023 के नियमों 9.1 और 9.2 के अनुसार कार्रवाई कर सकता है, जिसमें आर्थिक जुर्माना, सीटों में कमी, एडमिशन रोकना आदि शामिल है.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...