9.3 C
London
Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedपूरी दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका! अब इन देशों...

पूरी दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका! अब इन देशों में पीएम मोदी करने जा रहे शुरुआत

Published on

नई दिल्ली

भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी दुनियाभर में फेमस हुआ है। सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान और फ्रांस में यूपीआई सेवाएं पहले से ही एक्टिव हैं। अब श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई लॉन्च होने जा रहा है। इससे उन भारतीयों को फायदा होगा जो श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करेंगे। वहीं इन देशों के नागरिक जब भारत आएंगे तो उन्हें भी काफी सहूलियत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 12 फरवरी को श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई की शुरुआत करने वाले हैं। पीएम मोदी दोपहर एक बजे दोनों देशों के लिए इन सर्विसेज की शुरुआत करेंगे। इस दौरान श्रीलंका के प्रेसिडेंट रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ भी मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर पर भी यूपीआई की सर्विस शुरू की गई थी। फ्रांस इस सेवा को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू करने वाला है। इन दोनों देशों में भी यूपीआई (UPI) और रुपे कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसे यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत की डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी
भारत फिनटेक क्रांति का लीडर बनकर सामने आया है। श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते हैं। इस लॉन्च से दोनों तरफ के लोगों को सीमा पार डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे इन देशों के साथ भारत की डिजिटल कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विसेज शुरू हो जाने के बाद रुपे कार्ड (RuPay Card) का इस्तेमाल भारत के साथ-साथ मॉरीशस में भी किया जा सकेगा। पीएम मोदी इस यूपीआई सर्विस को सहयोगी देशों तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो चुका है।

होंगे ये फायदे
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस लॉन्च के बाद यूपीआई सर्विस श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू हो जाएगी. इस सेवा के जरिए इन दोनों देशों में जाने वाले भारतीय पर्यटक और भारत आने मॉरीशस के नागरिक भी फायदे में रहेंगे। मॉरीशस के लिए रुपे कनेक्टिविटी भी शुरू की जाएगी।

Latest articles

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

अलीगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह (60) का निधन हो गया है।...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...