22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीय10 लाख करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त बजट... क्या MSP गारंटी कानून...

10 लाख करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त बजट… क्या MSP गारंटी कानून संभव भी है

Published on

नई दिल्ली,

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग कर दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है.अंबाला के समीप शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान किसानों की तरफ से पत्थरबाजी कई गई. कुछ किसान समूह यूनिवर्सल एमएसपी के लिए एक कानून की भी मांग कर रहे हैं. यानी, किसान द्वारा खेती की जाने वाली प्रत्येक फसल के लिए केंद्र में सरकार द्वारा एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तय होना चाहिए.

क्या कहते हैं आंकड़े
लेकिन आंकड़े इस पूरी कहानी को खारिज कर सकते हैं. पहला- वित्त वर्ष 2020 में कृषि उपज का कुल मूल्य 40 लाख करोड़ रुपये था. इसमें डेयरी, खेती, बागवानी, पशुधन और एमएसपी फसलों के उत्पाद शामिल हैं. दूसरा- कुल कृषि उपज का बाजार मूल्य 10 लाख करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 20 202) है. इनमें 24 फसलें शामिल हैं जो एमएसपी के दायरे में शामिल हैं.

पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान लोगों को यह विश्वास दिलाया गया कि एमएसपी भारत के कृषि कार्यों का अभिन्न अंग है. हालांकि, यह सच्चाई से कोसों दूर है, वित्त वर्ष 2020 के लिए कुल एमएसपी खरीद रु. 2.5 लाख करोड़, यानी कुल कृषि उपज का 6.25 प्रतिशत थी और एमएसपी के तहत उपज का लगभग 25 प्रतिशत थी.

सरकार को करना होगा अतिरिक्त पैसे का इंतजाम
अब, यदि एमएसपी गारंटी कानून लाया जाता है, तो सरकार की नजर अतिरिक्त व्यय पर भी होगी जो सालाना यानी हर साल कम से कम 10 लाख करोड़ का होगा. इसे दूसरी तरह से देखा जाए तो यह लगभग उस व्यय (11.11 लाख करोड़ रुपये) के बराबर है जो इस सरकार ने हाल के अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचे के लिए अलग रखा है.

10 लाख करोड़ पिछले सात वित्तीय वर्षों में हमारे बुनियादी ढांचे पर किए गए वार्षिक औसत व्यय (2016 और 2023 के बीच 67 लाख करोड़ रुपये) से भी अधिक है. साफ है कि यूनिवर्सल एमएसपी मांग का कोई आर्थिक या राजकोषीय मतलब नहीं है, और यह सरकार के खिलाफ एक राजनीति से प्रेरित तर्क है.

सालाना 10 लाख करोड़ वहन कर सकती है सरकार?
हालांकि, भले ही, तर्क के लिए, कोई यह मान ले कि 10 लाख करोड़ की लागत सरकार द्वारा वहन की जा सकती है तो फिर पैसा कहां से आएगा? क्या हम एक नागरिक के रूप में, बुनियादी ढांचे और रक्षा में सरकारी खर्च होने वाले सरकारी खर्च की भारी कटौती को कम करने के लिए तैयार हैं? या प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के माध्यम से अधिक कराधान के विचार से सहमत हैं?

स्पष्ट रूप से, समस्या कृषि या आर्थिक नहीं है बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक है, जिसे 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रयोजित किया गया है और व्यापक भ्रष्टाचार के रडार के तहत राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित किया गया था. 45 लाख करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 25) के बजट व्यय से, सालाना 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का विचार एक वित्तीय आपदा के बराबर है जो स्पष्ट रूप से हमारी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार देगा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...