सेंटल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से 10वीं-12वीं 2024 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं, परीक्षा नकलमुक्त और अफवाह मुक्त हो इसको लेकर बोर्ड ने गाइडलाइंस जारी की है और पैरेंट्स व छात्रों को इस तरह के अराजक तत्वों से सावधान रहने की बात कही है। साथ ही सीबीएसई अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा।
– सीबीएसई ने कहा कि अक्सर परीक्षा के दौरान फर्जी सोशल हैंडल और यूट्यूब पर पेपर लीक आदि की खबरें आती हैं। साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र एग्जाम से पहले लीक करने का दावा किया जाता है। इसके अलावा परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न पत्र व सैंपल पेपर को भी अराजक तत्वों की तरफ से शेयर किए जाने का दावा किया जाता है।
– अराजक तत्वों की तरफ से प्रश्न पत्र के फर्जी पेपर और वीडियो भी शेयर किया जाता है। साथ ही यह भी दावा किया जाता है कि उनके पास संबंधित पेपर का एक्सेस पहले से हैं। ऐसा करके वे पैरेंट्स और बच्चों से पैसे भी वसूल लेते हैं और बाद में पता चलता है कि पैरेंट्स ठगी के शिकार हो गए हैं। ऐसे अराजत तत्वों की सीबीएसई मॉनिटरिंग करेगा और आईपीसी सहित आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
