24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'किसान हुए आक्रामक तो हम भी देंगे जवाब', आंदोलन को लेकर दिल्ली...

‘किसान हुए आक्रामक तो हम भी देंगे जवाब’, आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान

Published on

नई दिल्ली,

MSP सहित अन्य मांगों को लेकर किसान ‘दिल्ली कूच’ के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं. हरियाणा सरकार ने दिल्ली की एंट्री वाली सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर और बल प्रयोग के साथ किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है. इस कारण हरियाणा की सीमाओं से किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष जारी है. इसी बीच दिल्ली का सिंघू बॉर्डर भी संवेदनशील बना हुआ है. सामने आया है कि, दिल्ली पुलिस ने किसानों की आक्रमकता के अनुसार, खुद भी रक्षात्मक होने का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा सुरक्षा का जायजा लेने सिंघु बॉर्डर पहुंचे.

‘बैरिकेड्स नहीं तोड़ सकते किसान’
सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने घोषणा की है कि यदि किसान आक्रामक हैं, तो हम रक्षात्मक नहीं होंगे. हमें अपनी रक्षा करनी होगी और उन्हें पीछे धकेलना होगा. हमें किसानों को समझाना होगा, वे इन बैरिकेड्स को नहीं तोड़ सकते. वे सीमा पर बैठ सकते हैं, यह सरकार को देखना है. आंसू गैस के गोले का प्रयोग करें. उन्हें एक भी कमजोर पॉइंट नहीं दे सकते. वे अपने ट्रैक्टरों को पुश करेंगे.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
इसीके साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि, सिंघु बॉर्डर जाने लायक नहीं है. मुकरबा चौक पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. मुकरबा चौक पर, हरियाणा के लिए जाने वाले लोग लोनी बॉर्डर की ओर या मधुबन चौक से रिंग रोड की ओर जा सकते हैं.

शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के प्रयास
उधर, हरियाणा में शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई है. शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हरियाणापुलिस पर भारी पथराव किया जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में लिया. कानून सभी के लिए समान है और हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है, ऐसे लोगों पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

जींद में भी हुई झड़प
शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई है. शंभू बॉर्डर के बाद, जींद पंजाब बॉर्डर पर पुलिस का किसानों पर एक्शन हुआ है. यहां आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं. सामने आया है कि, पुलिस ड्रोन द्वारा आंसू गैस के गोले दाग रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...