24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या सच में कतर की जेल से नेवी के पूर्व अफसरों की...

क्या सच में कतर की जेल से नेवी के पूर्व अफसरों की रिहाई में शाहरुख खान ने की सरकार की मदद? जानिए सच

Published on

नई दिल्ली

कतर में जासूसी के आरोप में सजा काट रहे भारतीय नेवी के पूर्व आठ अफसरों को भारत सरकार ने रिहा करवा दिया। जिसके बाद 7 ऑफिसर भारत भी लौट आए हैं। नेवी के इन पूर्व ऑफिसर की रिहाई पर पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए दावा किया था कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने जासूसी के आरोप में पकड़े गए आठ भारतीय नेवी के पूर्व अफसरों की रिहाई में कतर सरकार को मनाने की मदद की थी। सुब्रमण्यम स्वामी के इस दावे का अब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम ने खंडन किया है।

अफसरों की रिहाई से शाहरुख खान का कोई वास्ता नहीं
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि कतर से नेवी के पूर्व अफसरों को रिहा करने में शाहरुख खान का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है हम साफ करना चाहते हैं कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। उन अफसरों की रिहाई सरकार की वजह से हुई है इससे मिस्टर खान का कोई वास्ता नहीं है। किंग खान की टीम ने आगे कहा कि डिप्लोमसी और शासन कला हमारे देश के लीडर्स को अच्छे से आती है। मिस्टर खान अन्य भारतीयों की तरह पूर्व नेवी ऑफिसरों के सुरक्षित वापस आने से खुश हैं।

क्या कहा था सुब्रमण्यम स्वामी ने
दरअसल पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर यूएई पहुंचे हैं। वहां जाने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि अगले दो दिनों में मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात और कतर का दौरा करूंगा, जिससे इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और गहरे होंगे। पद संभालने के बाद से यूएई की मेरी सातवीं यात्रा होगी, जो यह दर्शाता है कि हम मजबूत भारत-यूएई मित्रता को कितनी प्राथमिकता देते हैं।

पीएम मोदी के इसी ट्वीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा था कि पीएम मोदी को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को अपने साथ कतर ले जाना चाहिए क्योंकि विदेश मंत्रालय और एनएसए कतर के शेखों को मनाने में विफल रहे थे, मोदी ने खान से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, और इस तरह हमारे नौसेना अधिकारियों को मुक्त करने के लिए कतर शेखों से एक महंगा समझौता किया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...