24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयआयुष्मान भारत योजना : 2018 से अब तक 23 हजार से ज्यादा...

आयुष्मान भारत योजना : 2018 से अब तक 23 हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने उठाया इस स्कीम का फायदा

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सितंबर 2018 से 23,000 से अधिक लाभार्थियों ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ उठाया है। ज्यादातर मरीज नेत्र विज्ञान, सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग और न्यूरो सर्जरी के बाद मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभागों में इलाज कराना चाहते थे। ‘मेडिकल ऑन्कोलॉजी’ कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेट थेरेपी और हार्मोनल थेरेपी का इस्तेमाल करके कैंसर के इलाज से संबंधित है।

जटिल सर्जरी का जहां तक सवाल है तो आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत हृदय से संबंधित जन्मजात बीमारियों के लिए 730 प्रक्रियाएं की गई हैं। इसके बाद कूल्हे के प्रत्यारोपण संबंधी 557 प्रक्रियाएं और 148 घुटने के प्रत्यारोपण किए गए हैं। एम्स की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 24 जनवरी तक 5,179 लाभार्थियों ने मेडिकल ऑन्कोलॉजी के तहत योजना का लाभ उठाया।

इसके बाद नेत्र विज्ञान विभाग के तहत 4,275, सामान्य चिकित्सा के तहत 3,169, हड्डी रोग विभाग के तहत 2,260 और न्यूरोसर्जरी के तहत 2,223 लाभार्थियों ने फायदा उठाया। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि एम्स, दिल्ली गर्व से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएमजेएवाई) योजना के सफल और प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा करता है। बयान में कहा गया कि आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी टीम लोगों को इसका अधिकतम लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करने के लिए समर्पित है। एम्स, दिल्ली में आने वाले सभी लाभार्थियों को इसमें शामिल करने की दिशा में काम किया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...