24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयसिंघु बॉर्डर पर क्यों उतारा गया 'वेलकम टु दिल्ली' वाला बोर्ड, किसान...

सिंघु बॉर्डर पर क्यों उतारा गया ‘वेलकम टु दिल्ली’ वाला बोर्ड, किसान आंदोलन के बीच पुलिस का एक्शन

Published on

नई दिल्ली

किसानों के ‘दिल्ली मार्च’ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रीय राजधानी में आंदोलनकारी किसानों की एंट्री रोकने के लिए लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे। यही वजह है कि दिल्ली से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सिंघु बॉर्डर, टिकरी समेत दूसरे एरिया में खास निगरानी बढ़ा दी गई है। सिंघु बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग की गई है। बॉर्डर को सील करने के लिए कंक्रीट ब्लॉक, कंटीले तार भी लगाए गए हैं। यही नहीं अब सूचना मिल रही कि दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर NHAI का लगाया हुआ ‘वेलकम टु दिल्ली’ वाला बोर्ड भी उतार दिया है।

क्रेन से हटाया गया दिल्ली में आपका स्वागत है वाला बोर्ड
‘दिल्ली में आपका स्वागत है’ नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से देश की राजधानी में एंट्री को लेकर ये बोर्ड लगाया गया था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने क्रेन के जरिए इस विशाल बोर्ड को अब हटवा दिया है। बताया जा रहा कि बोर्ड को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर के जरिए इसे काटा गया और फिर क्रेन के सहारे उसे अपनी जगह से हटाया गया। जैसे ही ये बोर्ड हटा तो सवाल उठने लगे कि आखिर पुलिस टीम ने इसे क्यों हटाया?

जानिए क्यों हटाए गए ये वेलकम बोर्ड
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से ‘वेलकम टु दिल्ली’ वाले इस बोर्ड को हटाने का फैसला लिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि किसानों के दिल्ली बॉर्डर पर उग्र होने की स्थिति में रोकने के लिए सख्ती बरती जा सकती है। जरूरी होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से आंसू गैस के गोले, पैलेट बुलेट्स आदि का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस दौरान अगर ये विशाल बोर्ड लगा रहेगा तो रूकावट बन सकते थे। यही वजह है कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने NHAI के इस बोर्ड को हटा दिया।

सिंघु बॉर्डर पर भारी सुरक्षा के इंतजाम
उधर किसानों के इस मार्च को पंजाब-हरियाणा सीमा पर रोक दिया गया है। उन्हें राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर भारी अवरोधकों और कंक्रीट कई ब्लॉक से किलेबंदी की गई है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और लोगों की सीमा पार आवाजाही को भी प्रतिबंधित किया गया है। यातायात सहित विभिन्न प्रतिबंधों के कारण स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है।

किसानों के उग्र तेवर को देखते हुए अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस
किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी कर रही है। मंगलवार को हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर और जींद जिले में किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी। जिसके बाद दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और टाइट कर दी गई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...