17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलहो गया ऐलान, रोहित शर्मा ही होंगे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत...

हो गया ऐलान, रोहित शर्मा ही होंगे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान, पंड्या करेंगे उपकप्तानी!

Published on

नई दिल्ली:

संदेह के बादल छट गए। अफवाहों पर विराम लग गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया की कप्तानी विवाद पर फूल स्टॉप लगा दिया है। 1 जून से यूएसए-वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे जबकि हार्दिक पंड्या को उपकप्तानी से ही संतोष करना पड़ सकता है। बीसीसीआई सचिव ने भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट से पहले 14 फरवरी, बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम के अनावरण के दौरान इस खबर की पुष्टि की। टी-20 वर्ल्ड कप 1 से 29 जून तक खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगा और चार दिन बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

BCCI सचिव ने की पुष्टि
जय शाह ने कहा, ‘हम भले ही 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल हार गए हों, लेकिन हमने वहां लगातार 10 मैच जीतकर दिल जीत लिया। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी-20 विश्व कप जीतेगा।’ कार्यक्रम के दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी वहीं मौजूद थे। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज साफतौर पर देखे जा सकते हैं। टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत के बाहर होने के बाद से रोहित ने कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था, लेकिन हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की। पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद, रोहित ने बेंगलुरु में सांस थामने वाले सीरीज के आखिरी मैच में अपना पांचवां टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। यह वही मैच है जिसमें दो-दो सुपर ओवर हुए थे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का शेड्यूल
भारत VS आयरलैंड – 5 जून, न्यूयॉर्क
भारत VS पाकिस्तान – 9 जून, न्यूयॉर्क
भारत VS यूएसए – 12 जून, न्यूयॉर्क
भारत VS कनाडा – 15 जून, फ्लोरिडा

बेहतरीन लय में कप्तान रोहित शर्मा
रोहित ने पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 में भारत की बेखौफ कप्तानी की थी। टीम ने सभी राउंड-रॉबिन मैच जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। भारतीय कप्तान ने बेहद अटैकिंग बल्लेबाजी की थी और लगभग सभी मैच में पावरप्ले के ओवर्स में भारत को आदर्श शुरुआत दिलाई थी। भारतीय कप्तान 597 रन के साथ टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। हालांकि, भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार गया और सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल टूट गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...