24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयआईआईटी दिल्ली के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला छात्र, सुसाइड की...

आईआईटी दिल्ली के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला छात्र, सुसाइड की आशंका

Published on

नई दिल्ली

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली में एक एमटेक छात्र फंदे से लटका पाया गया। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब छात्र की तरफ परिवार के फोन का जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद परिवार को चिंता हुई। इसके बाद परिवारवालों ने उसके हॉस्टल के साथियों को जाकर पता करने के लिए कहा। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्र की पहचान 24 वर्षीय नेरकर के रूप में हुई है। वह द्रोणाचार्य हॉस्टल के कमरा नंबर 757 में रहता था। नेरकर मूल रूप से नासिक, महाराष्ट्र का रहने वाला था।

परिवार वाले लगातार कर रहे थे फोन
गुरुवार रात नेरकर के परिवार वालों ने उन्हें फोन किया। जब उसने फोन का जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने उसके हॉस्टल के साथियों से उसकी जांच करने के लिए कहा। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई। जब साथी छात्रों ने उसके कमरे में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो उन्होंने पाया कि वह बंद था। इसके बाद छात्रों ने हॉस्टल के गार्ड को सूचना दी। छात्रों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला। अंदन जाने पर उन्होंने नेरकर को फंदे से लटका पाया।

परिवार वालों को दी सूचना
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद नेरकर के परिवारवालों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की तरफ से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गयाहै। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में नेरकर के साथी छात्रों से भी पूछताछ की है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...