22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयजेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट...

जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए यह आदेश

Published on

नई दिल्ली,

महिला जेलों में पुरुषों के प्रवेश पर रोक के बावजूद देशभर की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की खबरों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और मामले में जस्टिस हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के बाद आदेश जारी किए हैं. अब प्रत्येक जिले में महिला कैदियों की सुरक्षा और स्थिति को देखने वाली मौजूदा कमेटी में एक महिला न्यायिक अधिकारी भी शामिल होंगी.

कमेटी में महिला जेलों की अधीक्षक को भी शामिल किया जाएगा. कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद पिछले आदेश के आधार पर कमेटी गठित करने का निर्देश दिया और कहा- नई जेल स्थापित करने और मौजूदा जेलों में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए आवश्यक कदमों के सिलसिले में विशेष रूप से जेल में बंद महिलाओं के पहलुओं को पर्याप्त तरजीह दी जाए. इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से सुझाव लिया जाए. इतनी कवायद पूरी करने के बाद मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए.

‘सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लिया था संज्ञान’
दरअसल, जेलों में भीड़भाड़ से निपटने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश की जेलों से जोड़कर मामले में संज्ञान लिया था. इसमें आठ फरवरी को पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने का मुद्दा कलकत्ता हाईकोर्ट में उठाया गया था. उसके बाद इस मामले को आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली खंडपीठ को ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया.

‘सुधार गृहों में पल रहे महिला कैदियों के बच्चे’
इस मामले में कोर्ट में नियुक्त एमाइकस क्यूरे (न्याय मित्र) ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल के सुधार गृहों में बंद कुछ महिला कैदी गर्भवती हुई हैं. उन महिला कैदियों के बच्चे 196 विभिन्न सुधार गृहों में पल रहे हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...