15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेट कोच ने की शर्मनाक हरकत, शराब पीते हुए VIDEO वायरल,...

भारतीय क्रिकेट कोच ने की शर्मनाक हरकत, शराब पीते हुए VIDEO वायरल, हुआ ये एक्शन

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच विद्युत जयसिम्हा निलंबित कर दिया है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जयसिम्हा कथित तौर पर टीम बस में यात्रा के दौरान शराब पीते दिखे थे. इस पूरे मामले की जांच हो जाने तक जयसिम्हा क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित रहेंगे. एचसीए के अध्यक्ष जगन मोहन राव ने पत्र लिखकर विद्युत जयसिम्हा को इस बात की जानकारी दी है.

यह गंभीर मामला है: एचसीए अध्यक्ष
जयसिम्हा को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘यह गंभीर चिंता का विषय है. मैंने पूरी जांच कराने को कहा है. जांच के नतीजों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब तक मैं आपको (विद्युत) एचसीए की ओर से किसी भी क्रिकेट गतिविधियों में शामिल होने से परहेज करने का निर्देश देता हूं.’

एचसीए के सीनियर मेम्बर्स में एक वंका प्रताप ने इस मुद्दे पर स्थानीय चैनलों से बात की. वंका के मुताबिक यह पहली बार नहीं है कि विद्युत से संबंधित मुद्दे सामने आए हैं. उनके खिलाफ पहले भी शराब पीने से संबंधित कई शिकायतें मिली थीं. वंका प्रताप खुद एक क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने हैदराबाद और भारत ए का प्रतिनिधित्व किया था. वंका ने 83 फर्स्ट क्लास और 49 लिस्ट-ए मैच खेले थे.

विद्युत जयसिम्हा ने दी सफाई
उधर विद्युत जयसिम्हा ने भी इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. जयसिम्हा ने क्रिकेट एसोसिएशन को लिखे पत्र में कहा, ‘मेरी विश्वसनीयता को कम करने के लिए और हैदराबाद के एक पूर्व क्रिकेटर की बेटी को सीनियर टीम में शामिल करने से इनकार करने के बदले में मुझ पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं.’

पिछले महीने भी हुआ था ये बवाल
पिछले महीने सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान भी एक शर्मनाक मामला सामने आया है. तब सौराष्ट्र के अंडर-23 खिलाड़ियों के किट बैग से शराब की बोतलें मिली थीं. क्रिकेटरों को जिस विमान में चढ़ना था उसके कार्गो क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब पाई गई. बाद में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने शराब जब्त कर ली थी. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) ने शराब की बोतलें बरामद होने के बाद अनुशासनात्मक जांच शुरू करने का फैसला किया था.

 

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...