15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलभूखा सुलाया, ट्रेन में धक्के खाने को करता था मजबूर... 'हानिकारक बापू'...

भूखा सुलाया, ट्रेन में धक्के खाने को करता था मजबूर… ‘हानिकारक बापू’ ने सरफराज पर खूब की है ज्यादती

Published on

नई दिल्ली:

रणजी ट्रॉफी में सालों रन बनाने के बाद सरफराज खान आखिरकार भारतीय टीम में आ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में उनका डेब्यू किया। जब सरफराज कै टेस्ट कैप मिला तो मैदान पर मौजूद उनके पिता नौशाद खान रो पड़े। नौशाद खुद क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्हें कभी रणजी में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपने बेटे पर खूब मेहनत की। सरफराज भारतीय टीम में पहुंच गए हैं तो छोटे भाई मुशीर का भी रणजी डेब्यू हो चुका है।

रहम नहीं करते थे पिता नौशाद
पिता नौशाद खान ने बेटे सरफराज को टीम इंडिया तक पहुंचने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। सरफराज को जमीन पर रखने के लिए कई बार उन्होंने कड़ा रुख भी अपनाया। आज तक को दिए इंटरव्यू में नौशाद खान ने कहा कि मैंने सरफराज को जानबूझकर रात में भूखा सुलाया। घर पर मोटरसाइकिल होने के बाद भी ट्रेन सफर करवाता था। क्योंकि इतना बड़ा किटबैग ट्रेन में ले जाना और जल्द आउट होने पर कैसा फील होता है यह सब उन्हें सिखाना था।

बचपन में सिर्फ क्रिकेट पर था फोकस
नौशाद खान ने बताया कि बचपन में सरफराज का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर था। न तो उसने कभी गोटियां खेली और न ही पतंग उड़ाया। नौशाद खान ने कहा- वह दोस्तों के साथ कभी इधर उधर नहीं घूमा। वह सुबह 4 बजे उठता था। उसकी मां खाना बनाकर देती थी। फिर वह प्रैक्टिस के लिए निकल जाता था। घर आकर भी प्रैक्टिस करता था। यह रूटीन सालों तक चलता रहा। उसे कैप मिली तो लगा कि मेरा सपना पूरा हो गया।

डेब्यू पारी में चमके
सरफराज खान ने टेस्ट डेब्यू में ही कमाल की बैटिंग की। अपनी पहली पारी में उन्होंने 48 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। 62 रनों की पारी खेलने के बाद वह रन आउट हो गए। इस पारी में इंग्लैंड के स्पिनर के उन्होंने मन मुताबिक शॉर्ट खेले थे। जडेजा के साथ खराब कम्युनिकेशन की वजह से उन्हें रन आउट होना पड़ा। लेकिन सरफराज ने अपनी छाप छोड़ दी।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...