राजकोट
भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अंग्रेजों को बल्ले की धार दिखाई। विशाखापत्तनम में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी ने राजकोट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 122 गेंदों में शतक ठोकते हुए खूब हिसाब किया। इस दौरान 9 चौके और 5 छक्के उड़ाए। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा जब पारी का आगाज करने उतरे तो उस समय पहली पारी के आधार पर भारत के पास 126 रनों की बढ़त थी। इंग्लैंड के भारत के 445 रनों के जवाब में 319 रनों पर आउट हो गया था।
यशस्वी की शुरुआत बहुत अच्छी तेज नहीं रही थी थी। वह संघर्ष कर रहे थे, लेकन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा उन्होंने लय पा ली। 9वें ओवर में उनके खिलाफ टॉम हार्टले की गेंद पर LBW की अपील हुई और इंग्लैंड ने DRS लिया, लेकिन वह बच गए। इसके बाद पहला चौका जो रूट को लगाया तो टॉम हार्टले का हिसाब किया और 80 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।
युवा बल्लेबाज ने असल आक्रामक रुख 27वें ओवर में दिखाया। उन्होंने लगभग 700 विकेट लेने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पहले छक्का, फिर दो लगातार चौके उड़ाते हुए हाथ खोले। 28वें ओवर में टॉम हार्टले को दो छक्के उड़ाते हुए शतक के करीब पहुंच गए। इसके बाद जो रूट को चौका-छक्के और रेहान को भी एक छक्का लगाया।
