18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Published on

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय रहीं, जबकि कस्तूरबा हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ. पामेला सचदेव एवं स्वीटी मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

आयोजन की शुरुआत कल्चरल वाइस प्रेसिडेंट योगिता बघेल के स्वागत भाषण से हुई। इस दौरान महिलाओं के लिए फायरलेस कुकिंग, प्रोटीन-रिच सैंडविच, मॉकटेल और टाइटल ट्रैक सॉन्ग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सरप्राइज समर कूल पर्सनैलिटी ऑफ द डे’ के अंतर्गत आयोजित रैंप वॉक रहा, जिसने माहौल में चार चांद लगा दिए। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए अनुजा मजूमदार को ‘समर कूल लेडी’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में मंजू शौरी, दीपाली गोस्वामी एवं शीतल जुनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबाह कुमार एवं लिखेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर क्लब की वाइस प्रेसिडेंट अनुजा मजूमदार, प्रीति दानी, मंजू पटेल एवं ललिता चटर्जी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा द्वारा किया गया, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों को एक सुखद एवं यादगार अनुभव प्रदान किया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...