10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपानी नहीं मिलता... यूएई में भारतीय-पाकिस्तानी मजदूरों की आसान नहीं है जिंदगी

पानी नहीं मिलता… यूएई में भारतीय-पाकिस्तानी मजदूरों की आसान नहीं है जिंदगी

Published on

अबू धाबी

यूएई में भारतीय और पाकिस्तानियों की बड़ी आबादी रहती है। लाखों भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और नेपाली यूएई में रहते हैं। यूएई का नाम सुनकर बुर्ज खलीफा, सोशल मीडिया पर दिखने वाली सुंदर-सुंदर तस्वीरें आपके दिमाग में आती होंगी। लेकिन यहां पर काम करने आए लोगों की जिंदगी सोशल मीडिया जैसी नहीं है। यहां बाहर से काम करने आए लोग बेहद मुश्किल हालातों में रहते हैं, जिसे पाकिस्तान के यूट्यूबर सुहैब चौधरी ने दिखाया है। यहां लोगों ने बातचीत में बताया कि जो भी काम करने आए, उसे अपने ट्रेड में आना चाहिए। हालांकि यहां लोगों ने यूएई की तारीफ करते हुए कहा कि हमें यूरोप और यूएई में अगर विकल्प दिया जाए तो हम यूएई को चुनेंगे।

यह पूछे जाने पर कि आखिर भारत-पाकिस्तान के लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं? इस पर कुछ लोगों ने कहा कि स्किल के साथ अपने ट्रेड में आना चाहिए और मेहनत से पीछे नहीं हटना है। लोगों ने यहां के लेबर कैंप के बारे में भी बताया जहां भारत-पाकिस्तान से जाने वाले मजदूर रहते हैं। एक शख्स ने कहा कि जब वह काम के बाद वापस जाते हैं तो कई बार उन्हें कैंप में पानी नहीं मिलता, क्योंकि वह खत्म हो गया होता है। एक ही कमरे में कई लोग रहते हैं। लोगों ने एजेंट के चक्कर में न फंसने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय एक दो लाख रुपए देकर टूरिस्ट वीजा दे दिया जाता है, जिसके जरिए नौकरी नहीं मिलती।

एजेंट लूट रहे
यूएई जाने वालों को सलाह देते हुए एक शख्स ने कहा कि बिना स्किल के यहां आने का कोई फायदा नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कैसे एजेंट ने उन्हें 1200 दिरहम की नौकरी की बात कही थी, लेकिन उन्हें सिर्फ 600 दिरहम मिले हैं। सुहैब ने एक लेबर कैंप का भी दौरा किया। कुछ लोगों ने कहा कि भारत में हमारे रिश्तेदारों को लगता है कि हम यहां मजे से रह रहे हैं। लेकिन असल में गल्फ की जिंदगी बेहद कठिन है। यहां आप किसी हाई लेवल पर आइए तो अच्छा रहेगा।

भारतीय-पाकिस्तानी रहते हैं साथ
इससे पहले सुहैब ने पाकिस्तान के कुछ लोगों से बात की थी, जिसमें उन लोगों ने बताया था कि भारतीयों को सबसे ज्यादा इज्जत मिलती है। क्योंकि इनके पास शिक्षा और स्किल होती है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का नाम आज खराब हो गया है, जिस कारण लोग पाकिस्तानियों को अपने यहां नौकरी पर नहीं रखना चाहते। इसके अलावा एक शख्स ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लोग अपने देश में लड़ते हैं, लेकिन यहां वह एकसाथ रहते हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...