17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट : कल से छाएंगे बादल,...

दिल्ली में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट : कल से छाएंगे बादल, आंधी-बारिश का भी अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी, लेकिन अब काफी समय से मौसम शुष्क है। इसकी वजह से बीते तीन दिनों से दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। अब मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। आंशिक तौर पर बादल रविवार को ही दिखाई देने लगेंगे। सोमवार शाम को आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को लोगों को एक बार फिर ठंड अपना अहसास करवाएगी। शनिवार को सुबह से ही ठंडी तेज हवाएं चल रही थी। धूप भी काफी तेज रही। हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई। यह 26.5 डिग्री रहा। सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 100 फीसदी तक रहा।

धुंध के साथ बादल छाने के आसार
अब रविवार सुबह के समय धुंध रह सकती है। आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। 19 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। हवाओं की गति इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है।

19 को दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट
20 फरवरी को बादल घने रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। 21 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश हल्की पड़ जाएगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 22 और 23 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।

जानिए दिल्ली में क्यों बदलेगा मौसम
स्काईमेट के अनुसार दो हफ्ते बाद दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 22 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। दिल्ली में इसकी वजह से 19 से 21 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 22 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान बढ़ने लगेगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...