10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअपने ही देश में घिरे इजरायली PM नेतन्याहू, विरोध में आधी रात...

अपने ही देश में घिरे इजरायली PM नेतन्याहू, विरोध में आधी रात सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Published on

नई दिल्ली,

हमास और इजरायल में छिड़ी जंग के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने ही देश में घिर गए हैं. राजधानी तेल अवीव में शुक्रवार रात को हजारों लोगों ने नेतन्याहू सरकार के खिलाफ रैली निकाली.प्रदर्शनकारियों ने इजरायल में तत्काल चुनाव कराने की मांग की और कहा कि सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम कर रही है. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की, वहीं अन्य प्रदर्शनकारी देशभक्ति के गीत गा रहे थे और उन्होंने नेतन्याहू की आलोचना करने वाली तख्तियां पकड़ी हुईं थी.

नेतन्याहू के खिलाफ तेज हुए प्रदर्शन
यह प्रदर्शन एक ही जगह पर नहीं हुए बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी हुए. दूसरी जगह पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को तुरंत रिहा करवाने के लिए और अधिक प्रयास करने की मांग की और ‘बंधकों को घर लाओ’ जैसे नारे लगाए.

हमास के साथ संघर्ष विराम के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए लगातार इजरायल की राजधानी तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इजरायली एक वर्ग में हमास प्रकरण को लेकर बहुत असंतोष है और लोग इस सारी गड़बड़ी के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू को दोषी ठहरा रहे हैं.

नेतन्याहू ने खाई है हमास के खात्मे की कसम
आपको बता दें कि नेतन्याहू ने हमास के खात्मे की कसम खाई है. नेतन्याहू दो टूक कह चुके हैं कि जब तक हमास बंधकों की रिहाई नहीं कर देता है, तब तक सीजफायर नहीं किया जाएगा. इजरायल लगातार अपने हमले जारी रखेगा. क्योंकि ये हमास के सामने घुटने टेकने जैसा होगा.फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के हवाई और जमीनी हमले ने गाजा के अधिकांश हिस्से तबाह कर दिए हैं, जिसमें 28,775 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल हैं.

इजरायली आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे. हमास के आंतकियों ने 253 बंधकों को भी पकड़ लिया, हालांकि उनमें से 100 से अधिक को नवंबर के अंत में संघर्ष विराम के दौरान रिहा कर दिया गया.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...