10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedचेक बाउंस केस पर आया राजकुमार संतोषी और उनके वकील का बयान,...

चेक बाउंस केस पर आया राजकुमार संतोषी और उनके वकील का बयान, कहा- ये मामला फर्जी है, सब संभाल लेंगे

Published on

बॉलीवुड फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियों में थे। मगर अब वह कानूनी पंचड़ों में भी फंस चुके हैं। डायरेक्टर को गुजरात के जामनगर की एक कोर्ट ने चेक बाउंस केस में दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये जुर्माना भी भरने को कहा है। हालांकि इस मामले में अब राजकुमार का बयान आया है। और उनके वकील ने भी अपना पक्ष रखा है।

राजकुमार संतोषी के वकील, बिनेश पटेल ने बयान दिया है। बताया है कि मजिस्ट्रेट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने कहा है, ‘सबसे पहले, अदालत ने अपने फैसले पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी और फिर हमने उच्च स्तरीय मंच पर अपील करने के लिए समय मांगा। और उसके बाद संतोषी जी को जमानत दे दी। बिनेश पटेल ने बताया, प्रॉसिक्यूशन ने कोई भी दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किए हैं, जिससे साबित हो कि राजकुमार संतोषी ने पैसे लिए हैं। प्रॉसिक्यूशन ने खुद स्वीकार किया है कि एक तीसरे पक्ष ने पैसे कलेक्ट किए थे।’

राजकुमार संतोषी के वकील का बयान
वकील ने आगे बताया, ‘उसके बदले तीसरी पक्ष ने 10 लाख रुपये के 11 चेक दिए थे, जिसकी भी राजकुमार संतोषी को कोई जानकारी नहीं थी। अब मजिस्ट्रेट ने इस बात को नजरअंदाज किया और हमारे खिलाफ फैसला लिया। इसलिए झूठे दावों के आधार पर चेक में बदलाव किए गए हैं, और उस तीसरे पक्ष को बुलाने की जरूरत भी नहीं समझी। जबकि उसने ही पैसे जमा किए थे, और डायरेक्टर संतोषी जी को कोई भी जानकारी नहीं थी। इसलिए हम इस मामले को ऊपरी अदालत में लेकर जाएंगे। और वहां अपना पक्ष रखेंगे।’

राजकुमार संतोषी का रिएक्शन
वहीं,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार संतोषी ने भी इस मामलो के फर्जी बताया है। कहा है, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बारे में परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। यह मामला फर्जी है। लोग खबरों में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं। अब आप एक बड़ा नाम हैं इसलिए ऐसी बातें भी न्यूज बन जाती है। इस मामले को आसानी से सॉल्व कर लेंगे। मैं इस मैटर को लेकर जरा भी परेशान नहीं हूं।’

Latest articles

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...