15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorized'आपको कानून का पालन करना होगा...' केंद्रीय मंत्री बोले- Paytm बैंक पर...

‘आपको कानून का पालन करना होगा…’ केंद्रीय मंत्री बोले- Paytm बैंक पर एक्शन एक सबक

Published on

नई दिल्ली,

ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज देने वाली कंपनी पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एक्शन अन्य फिनटेक कंपनियों के लिए एक सबक है. इस मामले पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकस व आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि आपको कानून का पालन करना ही होगा, ये कंपनियों के लिए वैकल्पिक नहीं हो सकता.

केंद्रीय मंत्री ने कहा- ये वैकल्पिक नहीं
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने Paytm Payment Bank (PPBL) पर केंद्रीय बैंक द्वारा लगाए गए बैन को लेकर बात की और कहा कि पेटीएम बैंक पर की गई कार्रवाई एक ऐसा मामला है, जो दिखाता है कि उद्यमी बनाए गए नियमों का पालन नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं और हर कंपनी को कानून का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि आरबीआई के हालिया रेग्यूलेटरी एक्शन ने फिनटेक फर्मों (Fintech Firms) का ध्यान कानून के अनुपालन के महत्व की ओर खींचा है. उन्होंने कहा कि ये दुनिया के किसी भी देश में वैकल्पिक नहीं, बल्कि यह एक ऐसा पहलू है, जिसपर हर बिजनेसमैन को पूरा ध्यान देना चाहिए.

‘कानून का पालन किए बिना काम नहीं’
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड संकट (PPBL Crisis) के बीच मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कोई भी कंपनी, चाहे वह भारत की हो या फिर विदेश की, बड़ी हो या छोटी, उसे देश के कानून का पालन करना ही होगा. कोई भी कंपनी कानूनों का बिना पालन किए काम नहीं कर सकती है. इस बीच पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई की ओर से की गई नियामकीय कार्रवाई में लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो केंद्रीय बैंक ने Paytm की बैंकिंग शाखा पर बैन की डेडलाइन को हाल ही में 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है.

फिनटेक के लिए एक बड़ा सबक
राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा है कि यह धारणा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ RBI की नियामकीय कार्रवाई ने फिनटेक सेक्टर को को परेशान कर दिया है…मुझे नहीं लगता कि ये सही है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस एक्शन ने फिनटेक उद्यमियों का ध्यान इस तथ्य की ओर जरूर खींचा है कि आपको यह पता होना चाहिए कि कानून का अनुपालन कैसे करना है.’ निश्चित रूप से भारत में उद्यमियों को इसपर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

15 मार्च तक Paytm को राहत
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवाओं पर बैन लगाने का आदेश जारी किया था और इसकी डेडलाइन को 29 फरवरी के बजाय अब 15 मार्च किया गया है. आदेश के तहत 15 मार्च 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स अकाउंट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में कोई और जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं होगी. लेकिन अब जबकि पेटीएम PPBL के बजाय एक्सिस बैंक जुड़ रहा है, तो ऐसे में मर्चेंट्स को मिलने वाली पेटीएम क्यूआर कोड, पेटीएम साउंडबॉक्स या पेटीएम पीओएस टर्मिनल जैसी सर्विस जारी रहेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...