11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव में चीन की धमक से टेंशन में आया अमेरिका, मुइज्‍जू की...

मालदीव में चीन की धमक से टेंशन में आया अमेरिका, मुइज्‍जू की सेना के लिए किया बड़ा ऐलान, समझें खतरा

Published on

माले:

भारत संग चल रहे तनाव और चीन के साथ बढ़ रही मालदीव की दोस्‍ती के बीच अब अमेरिका भी ऐक्‍शन में आ गया है। अमेरिका के सहायक व‍िदेश मंत्री डोनाल्‍ड लू पिछले दिनों मालदीव के दौरे पर पहुंचे थे। इस बीच डोनाल्‍ड लू ने मालदीव की सेना के लिए 4 गश्‍ती समुद्री जहाज और एक प्‍लेन देने का ऐलान किया है। लू ने अमेरिका के शांति संस्‍थान के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को यह बात कही। लू ने कहा कि भले ही देखने में छोटा देश है लेकिन अगर रक्षा जरूरतों को देखें तो उसे बहुत ज्‍यादा आवश्‍यकता है। अमेरिका ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब कहा जा रहा है कि चीन एक जासूसी केंद्र मालदीव के एक द्वीप पर बनाने की योजना बना रहा है।

व‍िश्‍लेषकों का मानना है कि अगर चीन ऐसा करने में सफल होता है तो वह भारत ही नहीं अमेरिका के युद्धपोतों की आसानी से निगरानी कर सकेगा जो डियागो गार्सिया नेवल बेस तक अक्‍सर जाते रहते हैं। डियागो गार्सिया एक ब्रिटिश स्‍वामित्‍व वाला द्वीप है जिस पर अमेरिका ने नौसैनिक अड्डा बना रखा है। डियागो गार्सिया मालदीव से कुछ सौ समुद्री मील की दूरी पर है और हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। इसी नेवल बेस के जरिए अमेरिका चीन पर कड़ी नजर रखता है। यही नहीं अमेरिका यहां पर परमाणु पनडुब्‍बी तथा परमाणु बॉम्‍बर तक तैनात करता रहता है।

‘मालदीव आकार में फ्रांस जितना’
मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज्‍जू की चीन यात्रा के बाद ड्रैगन बहुत तेजी से माले के अंदर पैर पसार रहा है। मुइज्‍जू चीन की कंपनियों को ठेका दे रहे हैं। वह भी तब जब मालदीव चीन के कर्ज तले दबा हुआ है। चीन के इसी प्रभाव को कुंद करने के लिए अमेरिकी विदेश राज्‍य मंत्री माले पहुंचे थे। डोनाल्‍ड लू ने कहा, ‘मालदीव के पास 1200 द्वीप हैं। उसका क्षेत्रीय इलाका 53 हजार वर्ग किलोमीटर का है। यह फ्रांस के आकार का है। इस लिहाज से मालदीव एक व‍िशाल देश है। हम मालदीव को एक छोटा देश समझते हैं लेकिन अगर रक्षा जरूरतों की बात करें तो यह बहुत ज्‍यादा है।’

डोनाल्‍ड लू ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और उपकरणों के कार्यान्वयन की आवश्यकता है। इसे पूरा करने के लिए अमेरिका ने मालदीव को वास्तविक समय के वाणिज्यिक उपग्रह डेटा के साथ-साथ गश्ती नौकाओं और विमानों को प्रदान करने के प्रयास शुरू किए हैं। लू ने घोषणा की कि मालदीव की नौसेना को चार गश्ती नौकाएं प्रदान की जाएंगी और एक विमान देने पर चर्चा चल रही है, क्योंकि ये संसाधन क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस बीच मालदीव सरकार ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अमेरिकी सरकार गश्ती नौकाएं प्रदान करने पर सहमत हुई है या नहीं।

 

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...