24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलसंन्यास लेते ही मनोज तिवारी ने फोड़ा बम! धोनी पर लगाया गंभीर...

संन्यास लेते ही मनोज तिवारी ने फोड़ा बम! धोनी पर लगाया गंभीर आरोप, विराट और रोहित भी लपेटे में

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए हमेशा से बहुत मुश्किल रहा है। अगर टीम में जगह मिल गई तो सबसे बड़ी चुनौती होती उसे लंबे समय तक बनाए रखना। कई होनहार खिलाड़ी टीम में तो आ जाते हैं, लेकिन वह लंबे समय तक टिक नहीं पाते, जबकि कुछ प्लेयर घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाते। हाल ही में, जब मनोज तिवारी बंगाल के लिए अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास लिया, तो उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा अफसोस साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रवैये प्रति अपनी निराशा जाहिर की।

बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 2008 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था और 7 साल और आठ अलग-अलग सीरीज में वह 12 वनडे और तीन टी20 मैच खेले। दिसंबर 2011 में, उन्होंने चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। हालांकि, उन्हें अगला मौका पाने के लिए 7 और महीने इंतजार करना पड़ा।

शतक के बाद टीम से हो गए थे बाहर
संन्यास के बाद मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह किसी दिन पूर्व कप्तान धोनी से यह जानना चाहते हैं कि शतक लगाने और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद भी उन्हें लगातार 14 मैचों तक क्यों बाहर रखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था, जबकि उस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना जैसे कुछ शीर्ष खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मौका मिलने पर मैं उनसे जरूर पूछूंगा। मैं यह सवाल निश्चित रूप से पूछूंगा मुझे शतक लगाने के बाद टीम से क्यों बाहर कर दिया गया, खासकर उस ऑस्ट्रेलिया दौरे में जहां कोई भी रन नहीं बना रहा था, न तो विराट कोहली, न ही रोहित शर्मा और न ही सुरेश रैना। अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।’

टेस्ट कैप नहीं मिलने पर जताया अफसोस
इसके अलावा मनोज टेस्ट कैप नहीं मिलने पर भी अफसोस जताया। प्रैक्टिस मैचों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारियों और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने आंकड़ों का हवाला देते हुए तिवारी ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में उनके प्रयासों के बावजूद युवराज सिंह को चुना।

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने 65 फर्स्ट क्लास मैच पूरे कर लिए थे, तो मेरा बल्लेबाजी औसत लगभग 65 था। तब ऑस्ट्रेलिया टीम भारत दौरे पर आई थी, और मैंने अभ्यास मैच में 130 रन बनाए थे, फिर इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 93 रन बनाए थे। मैं बहुत करीब था, लेकिन उन्होंने युवराज सिंह को चुना। तो टेस्ट कैप और शतक लगाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बावजूद मुझे नजरअंदाज कर दिया गया…मुझे लगातार 14 मैचों तक नजरअंदाज किया गया। जब आत्मविश्वास अपने चरम पर होता है और कोई उसे खत्म कर देता है, तो यह उस खिलाड़ी को खत्म कर देता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...