11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययुद्ध के बीच मोटी सैलरी पर इजरायल जा रहे भारतीय क्या कह...

युद्ध के बीच मोटी सैलरी पर इजरायल जा रहे भारतीय क्या कह रहे हैं?

Published on

नई दिल्ली,

हमास से जारी युद्ध के कारण इजरायल ने हजारों फिलिस्तीनी कामगारों पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में इजरायल में कामगारों की कमी हो गई. जिसके बाद इजरायल ने हजारों की संख्या में भारतीय श्रमिकों की भर्ती की है. इजरायल की कंपनियां भारतीय श्रमिकों को मोटी सैलरी पर काम पर ले गई है.

युद्ध के बीच इजरायल की कंपनियों द्वारा भारतीय मजदूरों की भर्ती को लेकर यहां के ट्रेड यूनियनों ने विरोध भी जताया है. आलोचकों का कहना है कि युद्ध के बीच इजरायल द्वारा भारतीय श्रमिकों की भर्ती करना जोखिमों से भरा है. सरकार को श्रमिकों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने की जरूरत है. हालांकि, जोखिमों के बावजूद भारतीय श्रमिक इजरायल में काम करने के अवसर को गरीबी से उबरने और अपनीै आर्थिक स्थिति को ठीक करने के रूप में देख रहे हैं.

इजरायल में क्या काम कर रहे हैं भारतीय श्रमिक?
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट scmp के मुताबिक, इजरायल की कंपनियां लगभग 10 हजार से ज्यादा लोगों को काम करने के लिए इजरायल ले जा चुकी हैं. जिनमें से तीन हजार बढ़ई, तीन हजार वेल्डर्स, दो हजार टाइल्स लगाने वाले और लगभग दो हजार प्लस्तर करने वाले हैं.

इजरायल जाने वाले युवक क्या कह रहे हैं?
हरियाणा के पानीपत के रहने वाले 37 साल के कंस्ट्रक्शन वर्कर विकास का कहना है, “पिछले साल नवंबर तक मैं पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस जैसी नौकरियों के लिए परीक्षा दी थी. लेकिन नौकरी नहीं मिली. इजरायल में हो रहे युद्ध के बावजूद बेरोजगारी और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने मुझे जोखिम लेने और इजरायल में नौकरी करने के लिए मजबूर कर दिया है.”

एक अन्य युवक चंदन कुमार (32 वर्ष) का कहना है, “भारत में रोजगार की सीमित संभावनाओं को देखते हुए मैंने इजरायल में काम करना बेहतर समझा. भारत में काम करने के बहुत कम मौके हैं. ऐसे में हम निराशा के दौर से गुजर रहे हैं. भले ही वहां (इजरायल) हमारे साथ बुरा हो, कम से कम हमारे परिवारों को उनके खर्चों के लिए कुछ वित्तीय मदद तो मिलेगी. इजरायल में नौकरी करने से ठीक-ठाक वेतन मिलेगा और वहां उज्जवल भविष्य भी है.”

मई 2022 में दोनों देशों के बीच हुआ था समझौता
मई 2022 में इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत दौरे पर आए थे. इसी दौरान भारत सरकार ने इजरायल सरकार को 42 हजार भारतीय श्रमिकों को काम पर ले जाने की अनुमति दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 42 हजार में से सबसे ज्यादा 34 हजार लोग कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए चाहिए थे. वहीं, आठ हजार नर्स की जरूरत थी.

लेकिन अक्टूबर में हमास और इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायल की निर्माण कंपनियों ने कथित रूप से फिलिस्तीनी मजदूरों के बदले 10 हजार भारतीय मजदूरों को काम पर रखने के लिए सरकार से अनुमति मांगी. जिसके बाद इजरायल की कंपनियां हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों से कामगारों को ले गई हैं.

मोटा वेतन दे रहा है इजरायल
भारत में इजरायल में काम करने के लिए चलाए जा रहे विज्ञापनों में कहा जा रहा है कि श्रमिकों को प्रति माह $1,400 (1,16,383 रुपये) से $1,700 (1,41,323 रुपये) तक वेतन दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्टों और इजरायली अधिकारियों के अनुसार, लगभग 17,000 भारतीय कर्मचारी अब इजरायल में रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर नर्सिंग सेक्टर में काम करते हैं.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...