11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभूटान के साथ विवादित इलाके में चीन ने बनाए घर, शिफ्ट करने...

भूटान के साथ विवादित इलाके में चीन ने बनाए घर, शिफ्ट करने जा रहा 18 और परिवार

Published on

नई दिल्ली,

चीन और भूटान के बीच चल रही सीमा वार्ता के बाद भी चीन अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा है. अब चीन भूटान के साथ लगने वाली विवादित जमीन पर गांवों का निर्माण कर रहा है. हांगकांग के मीडिया हाउस साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन और भूटान को अलग करने वाले पहाड़ी इलाके में चीन ने 3 गांव बना दिए हैं. जिनका आकार पहले की तुलना में अब दोगुना हो गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने हिमालय के एक दूरदराज गांव में यह कब्जा बढ़ाया है. यह इलाका लंबे समय से चीन और भूटान के बीच विवादित है. चीन यहां 18 और अपने लोग शिफ्ट करने जा रहा है. सभी घरों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ताजा फ्रेम किया हुआ चित्र लगा है.

तिब्बत के 38 परिवार भी किए शिफ्ट
जिनपिंग के चित्र के पीछे एक चमकदार लाल बैनर में चीनी और तिब्बती लिपि में चीनी राष्ट्रपति के स्वागत की बात कही गई है. तिब्बत फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ने अपने बयान में कहा है कि वह लोगों का पहला जत्था था. इसमें तिब्बत के शिगात्से क्षेत्र के 38 परिवार शामिल थे.

तेजी से गांव का विस्तार कर रहा चीन
चीन ने जिस गांव में नए घर बनाए हैं. वह उन तीन गांवों में ही शामिल है, जिन्हें भूटान के किनारे बनाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में स्थानीय सरकारों ने पिछले साल सीमावर्ती गांवों का तेजी से विस्तार किया है. 2023 के मुकाबले तमालुंग का आकार दोगुना हो गया.

सैटेलाइट इमेज के कारण हुआ खुलासा
चीन के इस नए कब्जे का खुलासा अमेरिका के मैक्सार टेक्नोलॉजी के सैटेलाइट इमेज से सामने आई है, जिसमें पता चला है कि यहां 147 नए घर बनाए गए हैं. इस गांव के विस्तार को 2022 के अंत में 70 घरों में रहने वाले 200 लोगों के अलावा 235 घरों तक बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया था.

भारत-भूटान के साथ ही चीन का सीमा विवाद
बता दें कि चीन और भूटान के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन अधिकारी समय-समय पर दौरों के जरिए संपर्क बनाए रखते हैं. जबकि चीन ने अपने 12 अन्य पड़ोसियों के साथ अपने सीमा विवादों को सुलझा लिया है. भारत और भूटान ही ऐसे दो देश हैं, जिनके साथ उसने अभी तक सीमा समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. हाल के वर्षों में चीन ने भूटान के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने और जटिल सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत में तेजी लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं. भूटान दावा करता है कि जिस जगह पर चीन गांवों का विस्तार कर रहा है, वह उसका है लेकिन बीजिंग उस पर बस्तियां बसाते जा रहा है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...