10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयचंडीगढ़ मेयर चुनाव फैसलाः SC ने ले ली अफसर की क्लास, बैलट...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव फैसलाः SC ने ले ली अफसर की क्लास, बैलट देखकर पूछा- बताएं यह कैसे अवैध है?

Published on

नई दिल्ली

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला लिया है। सुप्रीम अदालत ने मेयर चुनाव के वोटों की गिनती दोबारा करने का आदेश दिया है। हालांकि कोर्ट ने यह भी साफ किया कि मेयर के चुनाव दोबारा नहीं होंगे। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट भी काफी सख्त दिखा। कोर्ट ने कहा कि मत पत्र में कोई गड़बड़ी नहीं है। कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह से पूछा कि बताइए बैलेट पेपर में गड़बड़ी कहां थी। कोर्ट ने कहा कि 8 अवैध बैलेट को वैध मानकर हम काउंटिंग का आदेश देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने ले ली रिटर्निंग अफसर की क्लास
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत के अंदर बकायदा उस दिन की घटना का वीडियो भी देखा। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अनिल मसीह को बैलेट पेपर को दिखाते हुए पूछा कि बताएं यह कैसे अवैध है? इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हम दोबारा मेयर चुनाव कराने की इजाजत नहीं देंगे लेकिन हम अवैध बैलेट को वैध मानकर काउंटिंग का आदेश देंगे। इसके बाद यह बात भी साफ हो गई कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा।

मतपत्र कहां से खराब है?
अदालत ने यह भी पाया कि जो 8 मतपत्र पहले अमान्य कर दिए गए थे उन सभी में कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट डाले गए थे। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने वकीलों को ये मतपत्र दिखाए और कहा कि इन सभी पर आप के कुलदीप कुमार के लिए मुहर है और उन्हें ही वोट दिया गया था। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने इनपर एक लाइन खींच दी। चीफ जस्टिस ने अनिल मसीह से सवाल किया कि कल अदालत में उन्होंने कहा था कि उन्होंने लाइन इसलिए खींची क्योंकि मतपत्र खराब थे। लेकिन वे मतपत्र कहां से खराब हैं?

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...