11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअगर कोई मानने को तैयार नहीं... बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान में नई...

अगर कोई मानने को तैयार नहीं… बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान में नई सरकार पर दिया बड़ा संकेत

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा है कि अगर कोई अपना रुख बदलने के लिए तैयार नहीं है तो उन्हें पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनने में गतिरोध की आशंका है। मंगलवार को आया बिलावनल का ये बयान देश के राजनीतिक परिदृश्य में गहराती दरार का संकेत देता है। बिलावल की यह टिप्पणी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पीपीपी के शीर्ष नेताओं के बीच सोमवार को हुई नवीनतम दौर की बातचीत बेनतीजा समाप्त होने के एक दिन बाद आई है। आठ फरवरी के चुनाव में खंडित जनादेश के बाद केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच सत्ता-साझा करने के मुद्दे पर अभी तक आम सहमति नहीं बन पाई है।

पीपीपी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति, सीनेट अध्यक्ष और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जैसे प्रमुख संवैधानिक पदों की कथित तौर पर मांग कर रही है। डॉन की खबर के अनुसार, बिलावल ने उच्चतम न्यायालय में पत्रकारों से कहा कि पीपीपी और वह अपने रुख पर अड़े हुए हैं और इस बात पर जोर दिया वह इसे किसी भी कीमत पर नहीं बदलेंगे। बिलावल ने कहा, अगर कोई और अपना रुख बदलना चाहता है, तो प्रगति हो सकती है। यदि वे इसे बदलने के लिए तैयार नहीं हैं, तो मुझे गतिरोध की आशंका है। इससे लोकतंत्र या संसदीय प्रणाली को कोई लाभ नहीं होगा। अगर मैं पीएमएल-एन को वोट दूंगा तो मैं वह अपनी शर्तों पर दूंगा।

पीएमएलएन ने भी उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी ने 2018 के आम चुनाव को पाकिस्तान के इतिहास में एक ‘काला अध्याय’ करार देते हुए कहा कि देश का चुनावी इतिहास सही नहीं रहा है और धांधली और हेरफेर के आरोपों के बीच यह स्थिति कई दशकों से बनी हुई है। पीएमएलएन के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने संसद के ऊपरी सदन में कहा कि 2018 में, नवाज शरीफ जेल में थे, उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई। क्या तब यह उचित था? और उस समय कोई हंगामा नहीं हुआ था। सिद्दीकी ने सीनेट में कहा कि यह सच है कि पाकिस्तान का चुनावी इतिहास सही नहीं रहा है और यह स्थिति कई दशकों से बनी हुई है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...