10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिग्गज वकील और पूर्व ASG फली एस नरीमन का निधन, 95 साल...

दिग्गज वकील और पूर्व ASG फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील और देश के पूर्व ASG फली एस नरीमन का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. वह इंदिरा सरकार के समय देश के एडिशन सॉलिसिटर जनरल (ASG) रहे. उनके निधन पर पीएम मोदी ने कहा,’श्री फली नरीमन जी सबसे उत्कृष्ट कानूनविद और बुद्धिजीवियों में से थे. उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों के लिए न्याय सुलभ कराने के लिए समर्पित कर दिया. उनके निधन से मुझे दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.’

उन्हें याद करते हुए सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वे एक लिविंग लीजेंड थे, जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद करेंगे. अपनी उपलब्धियों के अलावा नरीमन हमेशा अपने सिद्धांतों के लिए अटल रहे.

नरीमन ने नवंबर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट से वकील के तौर पर अपने करीयर की शुरुआत की थी. 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया. उन्होंने 70 साल से ज्यादा समय तक कानूनविद के तौर पर काम किया. उन्हें जनवरी 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

नरीमन को याद करते हुए सिंघवी ने कहा,’नरीमन ने कहा था कि इंसानों की गलती पर ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ सेंटेंस का इस्तेमाल घोड़ों का अपमान है. घोड़ा बहुत वफादार जानवर है. वह इतिहास के गूढ़ रहस्य खोज निकालते थे और बोलते समय अपनी बुद्धि से उन्हें बेहतरीन ढंग से पेश करते थे.’

कांग्रेस नेता और सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें भारत का महान सपूत बताया. सिब्बल ने कहा,’नरीमन न केवल हमारे देश के सबसे महान वकीलों में से एक थे, बल्कि वह बेहतरीन इंसान भी थे. वे सबके लिए एक महान व्यक्ति की तरह खड़े रहते थे. उनके बिना कोर्ट के गलियारे कभी भी पहले जैसे नहीं रहेंगे. उसकी आत्मा को शांति मिलें.’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...