24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलमशहूर मॉडल ने किया सुसाइड, IPL ख‍िलाड़ी आया जांच के लपेटे में,...

मशहूर मॉडल ने किया सुसाइड, IPL ख‍िलाड़ी आया जांच के लपेटे में, इस वजह से पुल‍िस ने भेजा समन

Published on

सूरत ,

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में फंस गए हैं.सूरत की एक फेमस मॉडल तान‍िया सिंह की सुसाइड के बाद उनको स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है.जांच में सामने आया कि 23 साल के अभ‍िषेक को ही मॉडल तान‍िया ने आख‍िरी कॉल की थी. ऐसे में कई एंगल के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है.

28 साल की तान‍िया फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की फील्ड में काम काम करती थीं. इंस्टाग्राम पर उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे. उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वो एक डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल हैं. तान‍िया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की. इस दौरान IPL में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अभ‍िषेक तान‍िया सिंह के संपर्क में थे.

जांच में यह बात भी सामने आई कि तान‍िया और अभिषेक पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं थे, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को इसल‍िए बुलाया, क्योंकि वो उनके दोस्त थे. मॉडल तान‍िया कल (20 फरवरी) देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने अपनी जान ले ली. मॉडल को उसे मृत देखकर उसका परिवार बदहवास हो गया.

तान‍िया ने आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की थी
इस मामले में पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं. इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि आखिरी कॉल भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही की थी. इसलिए पुलिस फिलहाल इस एंगल से जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग तो सुसाइड की वजह तो नहीं है.

सूरत के वेसू रोड में रहती थी मॉडल
28 साल की मॉडल तान‍िया ने कल आत्महत्या कर ली. वह पिछले डेढ़-दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी. मॉडल तान‍िया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऐसा रहा है अभ‍िषेक शर्मा का कर‍ियर
अभिषेक शर्मा IPL में फ‍िलहाल सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हुए हैं. वह ऑलराउंडर हैं. उन्होंने आईपीएल में 47 मैचों में 137.38 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं. उनका हाइएस्ट स्कोर 75 रन है. आईपीएल में अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं और 9 विकेट लिए हैं. अभ‍िषेक को 2022 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े 6 करोड़ रुपए में खरीदा था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...