11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइसको पीटा जा रहा, तुमको जिहादी भड़का रहे.... लाइव शो में भिड़...

इसको पीटा जा रहा, तुमको जिहादी भड़का रहे…. लाइव शो में भिड़ गए सीमा और गुलाम हैदर

Published on

इस्लामाबाद

सीमा हैदर की अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से लाइव शो में लड़ाई हुई है। एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान एंकर ने दोनों को आमने-सामने बैठकर सवाल पूछे तो दोनों एक-दूसरे पर भड़क गए। गुलाम हैदर ने सीमा पर बच्चे का अपरहण कर लाने और बुरी मां होने के आरोप लगाए तो सीमा ने भी कड़ा जवाब दिया। गुलाम ने कहा कि सीमा और बच्चों के साथ भारत में ठीक बर्ताव नहीं हो रहा है और उनको मारा पीटा जा रहा है। इसको सीमा ने सिरे से खारिज कर दिया।

इंटरव्यू के दौरान गुलाम हैदर के सामने स्क्रीन पर सीमा आई तो उसने कहा कि इसे देखकर ही ये साफ है कि इसे पीटा गया है। इसका चेहरा बता रहा है कि ये भारी दबाव में है। मुझे अपने बच्चों के लिए भी फिक्र है कि उनके साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। इस पर सीमा ने कहा कि मारपीट की कोई घटना मेरे साथ भारत आने के बाद नहीं हुई है। भारत में औरतों का बहुत सम्मान है और यहां का कानून भी औरतों को संरक्षण देता है। सीमा ने गुलाम पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत में तो नहीं लेकिन पाकिस्तान में जरूर तुमने मेरे साथ कई दफा मारपीट की थी। इस पर गुलाम ने कहा कि सीमा झूठ बोल रही है।

गुलाम को कुछ लोग भड़का रहे: सीमा
सीमा हैदर ने कहा कि साथ रहते हुए गुलाम ने कभी बच्चों की फिक्र नहीं की लेकिन अब वो प्यार दिखा रहा है। उसको कुछ यूट्यूबर और जिहादी मानसिकता के लोग भड़का रहे हैं, उन्ही की जुबान वह बोल रहा है। जिहादी लोगों के उकवासे पर ही उसने भारत के सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने का फैसला लिया है लेकिन वह अपने बच्चों को दूर नहीं होने देगी। गुलाम ने कहा कि वह चोरों की तरह भारत आई है, इसमें किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि सीमा का भारत जाना गैर कानूनी है। वह खुद कानून तोड़ रही है और दूसरे लोगों पर आरोप लगा रही है।

गुलाम हैदर ने कहा कि उसने भारत के सुप्रीम कोर्ट में भी अपील का फैसला किया है और उसको वकील भी मिल गया है। उसने कहा कि भारत की अदालत से उसको इंसाफ की उम्मीद है और जल्दी ही उसके बच्चे उसे मिलेंगे। इस पर सीमा ने कहा कि पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी और बच्चों की जान को खतरा है। बता दें कि पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा हैदर बीते साल 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गई थी। सीमा नोएडा के रहने वाले सचिन से ऑनलाइन संपर्क होने के बाद भारत आई थी। सीमा हैदर के अवैध रूप से भारत आने पर उसे 4 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। उसको कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद से सीमा हैदर सचिन के साथ ही नोएडा में रह रही है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...