15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedसंजीव भसीन का इस शेयर पर आया दिल, टारगेट प्राइस और स्टॉप...

संजीव भसीन का इस शेयर पर आया दिल, टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस जानिए

Published on

नई दिल्‍ली

संजीव भसीन दिग्‍गज शेयर मार्केट एनालिस्‍ट और इंवेस्‍टमेंट एडवाइजर हैं। वह IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्‍टर भी हैं। शेयर बाजार में उनका सालों का अनुभव है। उन्‍होंने पतंजलि फूड्स को अपने टॉप पिक्स में जगह दी है। भसीन ने मौजूदा मार्केट प्राइस 1,610 रुपये पर शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसमें स्टॉप-लॉस 1,550 रुपये पर रखा है। उन्होंने स्टॉक के लिए 1,850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

पतंजलि फूड्स FMCG कंपनी है। इसकी मार्केट वैल्यू 59,910 करोड़ रुपये है। शेयर का 52-सप्ताह का हाई 1,741 रुपये और लो 851 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में पतंजलि फूड्स ने 7,910 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रिपोर्ट किया है। यह दूसरी तिमाही में 7,821.89 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्‍यादा है। हालांकि, शुद्ध लाभ 14.92% घटकर 216.54 करोड़ रुपये रह गया है।

क्‍या करती है कंपनी?
पतंजलि फूड्स को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था। यह 1986 में बनी थी। यह खाद्य तेल कारोबार में काम करती है। कंपनी फार्म से लेकर फोर्क तक पूरी वैल्यू चेन से जुड़ी है। इसके कुछ जाने-माने ब्रांडों में न्यूट्रेला, महाकोश और रुचि स्टार शामिल हैं।

आज कैसी रही बाजार में चाल?
बुधवार पतंजलि फूड्स के शेयर बीएसई पर 11.30 फीसदी की गिरावट के साथ 1635.85 रुपये पर बंद हुए। यह शेयर 1,650.05 रुपये पर फ्लैट खुला। मंगलवार को यह शेयर 1,647.15 रुपये पर बंद हुआ था। आज यह ऊंचे में 1679 रुपये तक गया। वहीं, नीचे में 1628.45 रुपये तक गोता लगाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...