11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव पहुंचा चीन का जासूसी जहाज, एक महीने से समुद्री क्षेत्र में...

मालदीव पहुंचा चीन का जासूसी जहाज, एक महीने से समुद्री क्षेत्र में खड़ा था, भारत के लिए चिंता क्यों?

Published on

माले

चीनी समुद्री अनुसंधान पोत, जियांग यांग होंग 03 मालदीव की राजधानी माले पहुंच गया है। मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के पास करीब एक महीना बिताने के बाद गुरुवार ये जहाज माले पहुंचा है। समुद्री यातायात जैसी ट्रैकिंग साइटों से पता चलता है कि जहाज अब थिलाफुशी के पास है। हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि जहाज कहां पहुँचेगा। इस अनुसंधान पोत ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चीन की राजकीय यात्रा समाप्त होने के 24 घंटे बाद 14 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की थी।

22 जनवरी से जहाज आम ट्रैकिंग साइटों पर दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि जहाज के ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिए गए थे। जहाज 22 जनवरी को इंडोनेशिया के पास जावा सागर में था। सैटेलाइट एआईएस ट्रैकिंग से पता चला कि ये चीनी जहाज मालदीव के ईईजेड पर था। जहाज ने ईईजेड के पास लगभग एक महीना बिताया। मालदीव ने कहा है कि चीनी जहाज जियांग यांग होंग-3 उसके जल क्षेत्र में सिर्फ रोटेशन और रिप्लेनिश के लिए आया है।

करीब 100 मीटर लंबा है ये जहाज
चीन का ये जहाज करीब 100 मीटर लंबा है। इस जहाज को 2016 में चीन के स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) के बेड़े में शामिल किया गया था। यह वर्तमान में चीन में एकमात्र 4,500 टन का जहाज है। 2019 से चीन दूरस्थ जल और गहरे समुद्र सर्वेक्षण करने के लिए इसका उपयोग कर रहा है। इस जहाज का उपयोग लवणता, सूक्ष्मजीव आनुवंशिक अध्ययन, पानी के नीचे खनिज अन्वेषण और पानी के नीचे जीवन और पर्यावरण अध्ययन पर अध्ययन के लिए भी किया जा सकता है। जहाज में डेटा प्लव्स हैं जो समुद्री धाराओं, लहरों और महत्वपूर्ण पर्यावरणीय जानकारी को माप सकते हैं।

भारत और मालदीव के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन का जासूसी जहाज जियांग यांग होंग-3 मालदीव के जल क्षेत्र में पहुंचा है। मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इस चीनी जहाज को माले में रुकने की परमिशन दे दी है। चीन के इस जहाज को परमिशन दिए जाना भारत की सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक माना जा रहा है। चीन के इस जहाज पर सर्वे के नाम पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के आर्थिक क्षेत्र में जासूसी करने के आरोप लगते रहे हैं। मालदीव के साथ संबंधों में आई खटास के बीच भारत इस जहाज की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...