11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइनको पैसा मत देना... चुनावों में धांधली पर भड़के इमरान खान, पाकिस्तान...

इनको पैसा मत देना… चुनावों में धांधली पर भड़के इमरान खान, पाकिस्तान को मदद रोकने के लिए आईएमएफ को लिखेंगे पत्र

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पत्र लिखकर ‘चुनावों में धांधली’ के मद्देनजर उससे पाकिस्तान को समर्थन बंद करने की मांग करेंगे। पार्टी नेता अली जफर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जफर ने रावलपिंडी के अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात के बाद बताया कि इमरान खान आज आईएमएफ को एक पत्र जारी करेंगे। आईएमएफ, ईयू और अन्य संगठनों के चार्टर में कहा गया है कि वे किसी देश में तभी काम कर सकते हैं या उसे ऋण दे सकते हैं, जब वहां अच्छा प्रशासन हो।

जफर ने दावा किया कि उनके चार्टर का सबसे महत्वपूर्ण खंड यह है कि एक देश लोकतांत्रिक होना चाहिए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर वहां लोकतंत्र नहीं है तो न तो ये संस्थाएं ऐसे देशों में काम कर सकती हैं और न ही उन्हें काम करना चाहिए। लोकतंत्र का मूल स्तंभ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है लेकिन पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे देश का जनादेश चुराया गया। चुनाव पूर्व धांधली को छोड़ दें, चुनाव के बाद की धांधली में पीटीआई के विजयी उम्मीदवारों से जीत छीन ली गई।

पीटीआई पहले भी कर चुकी ऐसी कोशिश
यह पहली बार नहीं है कि विपक्षी पीटीआई आईएमएफ सौदे को प्रभावित करने की कोशिश करेगी। इसके पूर्व नेता शौकत तरीन ने 2022 में पीटीआई के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के तत्कालीन वित्त मंत्रियों से कहा था कि उन्हें आईएमएफ को बताना चाहिए कि उनसे की गई प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं की जा सकतीं। इसके पीछे हाल ही में देश में बाढ़ से हुई तबाही को कारण बताया जाना चाहिए। पाकिस्तान ने पिछले साल आईएमएफ से तीन अरब डॉलर की अल्पकालिक सहायता हासिल की, जिससे सरकार के ऋण भुगतान में चूक को रोकने में मदद मिली। यह राशि अगले महीने तक खत्म हो जाएगी और एक नई तथा बहुत बड़ी सुरक्षा हासिल करना व्यापक रूप से नए प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और उनके सहयोगियों द्वारा गठबंधन सरकार बनाने के लिए बातचीत चल रही है। दूसरी तरफ पीटीआई और कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने चुनावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि धांधली ना होती तो पीटीआई समर्थित कैंडिडेट 150 सीटें जीत लेती।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...