15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedब्रिटेन-जापान मंदी की चपेट में... इन 18 देशों में भी आहट, भारत...

ब्रिटेन-जापान मंदी की चपेट में… इन 18 देशों में भी आहट, भारत की बल्ले-बल्ले!

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया पर क्या एक बार फिर से मंदी का खतरा मंडरा रहा है? ये सवाल इसलिए उठने लगा है क्योंकि हाल ही में जापान और ब्रिटेन जैसे बड़ी इकोनॉमी मंदी में आ गई हैं. जीडीपी में गिरावट की वजह से Japan को बड़ा नुकसान हुआ है और उससे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा तक छिन गया है. लेकिन UK-Japan को बड़ी इकोनॉमी होने के चलते चर्चा में है, जबकि दुनिया के अन्य 18 देशों में भी मंदी का खतरा बढ़ गया है.

जापान-ब्रिटेन की मंदी सुर्खियों में
दुनिया के कई हिस्सों पर तकनीकी मंदी का डर मंडरा रहा है. इंडिया टुडे पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और ब्रिटेन सितंबर-दिसंबर तिमाही 2023 के दौरान तकनीकी मंदी में आ गए, क्योंकि दोनों ही देशों की GDP में लगातार दो तिमाही गिरावट जारी रही. ये दोनों देश बड़ी इकोनॉमी हैं, तो इनमें मंदी सुर्खियों में है, लेकिन दुनिया के कई ऐसे हिस्से भी हैं, जहां मंदी ने आहट दे दी है. इनमें से दो देश तो जापान और ब्रिटेन की तरह ही मंदी में जा चुके हैं.

आयरलैंड और फिनलैंड लिस्ट में आए
Recession में आए ब्रिटेन और जापान के साथ ही आयरलैंड (Ireland) और फिनलैंड (Finland) भी चौथी तिमाही के दौरान मंदी की जद में आ गए हैं. एक ओर जहां सितंबर तिमाही में जापान की इकोनॉमी (Japan GDP) में 3.3 फीसदी की गिरावट आई थी, तो वहीं दिसंबर तिमाही में गिरावट की दर 0.4 फीसदी रही. इसके अलावा UK GDP सितंबर तिमाही में 0.1 फीसदी और दिसंबर तिमाही में 0.3 फीसदी तक सिकुड़ी है. वहीं इस लिस्ट में जुड़े नए नामों के आंकड़े देखें, तो आयरलैंड ने तिमाही-दर-तिमाही सकल घरेलू उत्पाद में Q3 में 0.7 फीसदी और Q4 में 1.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर फिनलैंड की जीडीपी में इसी अवधि में क्रमश: 0.4 फीसदी और 0.9 फीसदी की गिरावट आई.

इन 10 देशों में मंदी की आहट
ये तो बात हुई उन चार देशों की जो लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी में गिरावट झेलने के बाद मंदी में चले गए हैं. लेकिन दुनिया के कई देशों ने अब तक चौथी तिमाही के नतीजे घोषित नहीं किए हैं, इसलिए ये कहना जल्दबाजी होगा कि सिर्फ जापान-ब्रिटेन और आयरलैंड-फिनलैंड ही मंदी में हैं. दरअसल, जुलाई-सितंबर तिमाही यानी तीसरी तिमाही के दौरान अपनी इकोनॉमी के नतीजे घोषित करने वाले देशों की लिस्ट में 10 ऐसे थे, जिनकी GDP में गिरावट दर्ज की गई थी और मंदी की आहट इन देशों में सुनाई देने लगी है. इस लिस्ट में जो नाम शामिल हैं, उनपर एक नजर डालते हैं…

डेनमार्क (Denmark)
लक्जमबर्ग (Luxembourg)
मोल्दोवा (Moldova)
एस्टोनिया (Estonia)
इक्वाडोर (Ecuador)
बहरीन (Bahrain)
आइसलैंड (Iceland)
दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
कनाडा (Canada)
न्यूजीलैंड (New Zeland)

इन 6 देशों की जीडीपी में पहली बार गिरावट
ऊपर बताए गए देशों के अलावा, जिन देशों ने चौथी तिमाही के जीडीपी नतीजे जारी कर दिए हैं, उनमें से 6 ने दिसंबर तिमाही में पहली बार GDP Fall की सूचना दी है. ये देश मलेशिया (Malaysia), थाईलैंड (Thailand), रोमानिया (Romania), लिथुआनिया (Lithuania), जर्मनी (Germany) और कोलंबिया (Colombia) हैं. इनमें शामिल एक बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी की जीडीपी (Germany GDP) ने 0.3 फीसदी की गिरावट देखी है.

इंडियन इकोनॉमी में तेजी जारी
एक ओर जहां जापान-ब्रिटेन और जर्मनी जैसी बड़ी अर्थव्यस्थाओं की हालत खराब हो रही है. तो वहीं दूसरी ओर भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में तेजी जारी है. वर्ल्ड बैंक (World Bank) से लेकर आईएमएफ (IMF) ने इसकी सराहना की है और इसे दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती इकोनॉमी माना है. हाल ही में भारत के बड़ी-बड़े रेटिंग एजेंसियों ने भारत के 2027 दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने का अनुमान जताया है. हालांकि, वैश्विक हालातों के भारत पर असर से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. ग्लोबलाइजेशन के युग में कोई भी अछूता नहीं है. अगर बाहरी परिस्थितियां प्रतिकूल रहती हैं, तो भारत पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...