11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने उड़ाया परमाणु बम बरसाने वाले बॉम्‍बर, दहशत में नाटो, भारत...

पुतिन ने उड़ाया परमाणु बम बरसाने वाले बॉम्‍बर, दहशत में नाटो, भारत खरीदेगा रूसी महाविनाशक हथियार?

Published on

मास्‍को

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपने सबसे घातक और आधुनिक सुपरसोनिक परमाणु बॉम्‍बर Tu-160M में उड़ान भरकर दुनिया खासकर पश्चिमी देशों को बड़ा संदेश दिया है। पश्चिमी देशों का दावा था कि रूस के हथियारों का खजाना खाली हो रहा है। अब पुतिन ने अपने सबसे घातक परमाणु बॉम्‍बर में उड़ान भरकर और उसकी फैक्‍ट्री को दिखाकर अपनी परमाणु क्षमता से दुनिया का परिचय कराया है। रूस के इस परमाणु बॉम्‍बर का नाटो का कोडनेम ‘ब्‍लैकजेट’ है। रूस का यह बॉम्‍बर सोवियत जमाने का है लेकिन अब रूस ने इसे एकदम आधुनिक बनाया है। यह रूसी बॉम्‍बर लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने वाली मिसाइलों से लैस है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना रखता है लेकिन हमारे पास एक भी रणनीतिक बॉम्‍बर नहीं है। वहीं पूर्व एयरफोर्स चीफ ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत रूस से इसे खरीद सकता है।

माना जा रहा है कि पुतिन के इसे उड़ाने का मकसद जहां नाटो को संदेश देना था, वहीं भारत जैसे अपने दोस्‍त देशों को भी इसकी क्षमता से परिचय कराना था ताकि वे इसे खरीदने पर विचार करें। इस उड़ान के बाद पुतिन ने कहा कि यह बहुत ही विश्‍वसनीय और आधुनिक बमवर्षक विमान है जिसे रूसी वायुसेना अपने बेड़े में शामिल कर सकती है। उन्‍होंने कहा, ‘यह एकदम नई मशीन है और इसमें काफी कुछ नया है। यह कंट्रोल करने में आसान है और विश्‍वसनीय है।’ पुतिन ने करीब 30 मिनट तक इस विमान में को पायलट के तौर पर उड़ान भरी। पुतिन ने विमान की सुरक्षा और प्रदर्शन की प्रशंसा की। राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, पुतिन ने उड़ान से पहले किसी भी चिकित्सा जांच से नहीं गुजरे।

जानें कितना शक्तिशाली है टीयू 160 एम बॉम्‍बर
इससे पहले कज़ान एविएशन प्लांट की अपनी यात्रा के दौरान पुतिन ने 4 उन्नत टुपोलेव टीयू-160एम रणनीतिक बमवर्षकों का निरीक्षण किया। ये विमान 6,000 किमी दूर के लक्ष्यों पर मिसाइल दागने में सक्षम हैं। यह नाटो और उसके सहयोगियों से जुड़े भविष्य के संकटों या संघर्षों में हस्तक्षेप करने के लिए रूस की ताकत के प्रदर्शित करता है। तातारस्तान में एसपी गोर्बुनोव कज़ान एविएशन प्लांट ने चार टुपोलेव टीयू-160एम रणनीतिक बमवर्षकों को सफलतापूर्वक तैयार किया है। यह युद्ध के दौरान परमाणु और परंपरागत दोनों ही तरह के हमले करने में सक्षम है। इस मॉडल को दुनिया में सबसे तेज और सबसे भारी पेलोड ले जाने वाला बमवर्षक माना जाता है। यह साल 2030 के दशक में PAK-DA बॉम्‍बर के विकास तक रूस के रणनीतिक बमवर्षक बेड़े में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...