11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या अमेरिका का इजरायल से हो रहा मोहभंग, अब वेस्ट बैंक की...

क्या अमेरिका का इजरायल से हो रहा मोहभंग, अब वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों को बताया अवैध

Published on

वॉशिंगटन

बाइडन प्रशासन ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की बस्तियों के विस्तार को अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से असंगत बताया है। इसे अमेरिकी विदेश नीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका शुरू में तो वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों के खिलाफ था, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस नीति को उलट दिया था। अब एक बार फिर अमेरिका इन बस्तियों को लेकर अपनी पुरानी नीति पर वापस लौटता दिखाई दे रहा है। ब्यूनस आयर्स की यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नए आवास निर्माण की योजनाओं की इजरायल की घोषणा से अमेरिका “निराश” है। उन्होंने कहा कि वे स्थायी शांति तक पहुंचने के लिए सही नहीं हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा
ब्लिंकन ने कहा, “वे अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ भी असंगत हैं। हमारा प्रशासन बस्ती विस्तार का कड़ा विरोध करता है और हमारे फैसले में यह केवल इजरायल की सुरक्षा को कमजोर करता है, मजबूत नहीं करता है।” नवंबर 2019 में, ट्रंप प्रशासन में विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने घोषणा की कि वाशिंगटन अब 1967 के मध्य पूर्व युद्ध में कब्जा की गई वेस्ट बैंक की जमीन पर इजरायल की बस्तियों को “अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ असंगत” के रूप में नहीं देखता है, जो कि चार दशकों की अमेरिकी नीति का उलट है।

ट्रंप प्रशासन की शांति योजना खारिज
महीनों बाद जनवरी 2020 में, ट्रंप प्रशासन ने इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के लिए एक शांति योजना की घोषणा की, जिसे इजरायल ने स्वीकार कर लिया और फिलिस्तीनियों ने खारिज कर दिया। इस शांति योजना में इजरायल को दशकों के संघर्ष के दौरान जो कुछ भी मांगा था, उसमें से अधिकांश प्रदान किया गया था। इसमें कब्जा की गई भूमि भी शामिल थी जिस पर उसने बस्तियां बना ली गई हैं।

बाइडन प्रशासन ने इजरायली नागरिकों पर लगाए हैं प्रतिबंध
राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इजरायली बस्तियों के और विस्तार का विरोध करते हुए कहा है कि यह स्थायी शांति के लिए प्रतिकूल है, लेकिन शुक्रवार को पहली बार एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह प्रथा अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ असंगत है। प्रशासन ने हाल ही में इन बस्तियों के आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों में हिंसा में शामिल होने के आरोपी चार इजरायली नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...