11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस: एक हफ्ते बाद मां को सौंपा गया नवलनी का शव, 'सीक्रेट'...

रूस: एक हफ्ते बाद मां को सौंपा गया नवलनी का शव, ‘सीक्रेट’ अंतिम संस्कार की रखी गई शर्तें

Published on

मॉस्को,

रूस की जेल में ‘अचानक’ मौत के सात दिनों बाद एलेक्सी नवलनी का शव उनकी मां को सौंप दिया गया है. साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई है. नवलनी की मां ल्यूडमिला ने बताया कि नवलनी का शव उन्हें मिल गया है और उनकी अंतिम संस्कार होना बाकी है. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में तमाम लोगों का धन्यवाद दिया, जो उनके शव को रिलीज करने की मांग कर रहे थे.

एलेक्सी नवलनी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक मुखर विरोधी थे और 30 साल जेल की सजा काट रहे थे. उन्हें आर्किटिक सर्कल जेल में रखा गया था लेकिन 16 फरवरी को कथित रूप से अचानक उनकी मौत हो गई. हाल ही में एक सोशल एक्टिविस्ट ने उसी जेल सोर्स के हवाले से दावा किया, “हो सकता है कि उन्हें (नवलनी) को एक ही मुक्के में (हार्ट पर) मार दिया गया होगा, जो कि केजीबी की किसी की जान लेने की पुरानी टेक्नीक है.”

“गुप्त” अंतिम संस्कार की रखी गई शर्त
नवलनी की मांग ने कहा कि नवलनी के शव को “गुप्त” रूप से अंतिम संस्कार करने की शर्त रखी गई है. अगर वह ऐसा नहीं करतीं तो उनके शव को उसी जेल में दफ्ना दिया जाएगा, जहां उनकी मौत हुई. बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद ल्यूडमिला लगातार जेल के आसपास के चक्कर काट रही थीं और हफ्ते भर से वहीं रह रही थीं. वह यह पता लगा रही थीं कि आखिर उनके बेटे को शव को कहां रखा गया है, ताकि शव लेने में आसानी हो.

पुतिन पर नवलनी के शव को “बंधक” बनाने का आरोप
एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शर्तों के मुताबिक, अंतिम संस्कार गुप्त रूप से ही किया जाना है. इससे पहले उनकी विधवा पत्नी यूलिया नवलनिया ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके पति के शव को “बंधक” बनाया हुआ है और शव रिलीज करने की मांग की थी.

2020 में नवलनी को दिया गया था पॉइजन
पति की मौत के बाद यूलिया लगातार रूसी नागरिकों से पुतिन के खिलाफ आंदोलन की अपील कर रही हैं. अपने पति की मौत के लिए वह पुतिन को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. एलेक्सी नवलनी रूस के एक विपक्षी नेता थे, जो कि पुतिन के बड़े विरोधी माने जाते थे. अगस्त 2020 में उन्हें पॉइजन दिया गया था और इसके इलाज के लिए उन्हें जर्मनी जाना पड़ा था. बाद में वह जनवरी 2021 में रूस वापस लौटे और जेल में डाल दिए गए थे.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...