17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलरांची टेस्ट में 5 विकेट के साथ अश्विन ने रचा इतिहास ,...

रांची टेस्ट में 5 विकेट के साथ अश्विन ने रचा इतिहास , कपिल देव-अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

Published on

रांची

रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए कमाल की बॉलिंग की। सीरीज में अभी तक फॉर्म से जूझ रहे अश्विन ने बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को अपना शिकार बनाया। इससे इंग्लैंड की पारी सिर्फ 145 रनों पर सिमट गई। इस दौरान अश्विन ने महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले की भी बराबरी कर ली। इसके साथ ही घरेलू सरजमीं पर अपने 350 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही भारत में वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
आर. अश्विन – 354
अनिल कुंबले- 350
हरभजन सिंह- 265
कपिल देव- 219
रविंद्र जडेजा- 211

फॉर्म से जूझ रहे थे अश्विन
इस सीरीज के पहले मैच में रविचंद्रन अश्विन को 3-3 विकेट तो मिले लेकिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने आसानी से उनके खिलाफ रन बनाए। भारत में ऐसा काफी कम देखा गया है जब विदेशी बल्लेबाज अश्विन के खिलाफ सहज हों। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अश्विन खाली हाथ रहे। हालांकि दूसरी पारी में अश्विन ने 3 विकेट लिए। राजकोट टेस्ट में उन्हों दो विकेट मिले। रांची में पहली पारी में भी 22 ओवर डालने के बाद अश्विन एक ही विकेट ले पाए। दूसरी तरफ इंग्लैंड के युवा स्पिनर्स लगातार कमाल कर रहे थे। ऐसे में अश्विन पर सवाल भी उठने लगे थे। लेकिन रांची टेस्ट की दूसरी पारी में अश्विन ने अपनी क्लास दिखा दी।

इंग्लैंड के पहले तीन विकेट अश्विन को
अश्विन को कप्तान रोहित शर्मा ने नई गेंद दी। इसका उन्होंने पूरा फायदा हुआ। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और फिर ओली पोप को लगातार दो गेंदों पर अपना शिकार बना लिया। इससे भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। पहली पारी में शतक लगाने वाले जो रूट सेट हो रहे थे। अश्विन ने उन्हें भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा रूट के खिलाफ डीआरएस नहीं लेना चाह रहे थे। लेकिन अश्विन को भरोसा था और उन्होंने कप्तान को इसके लिए मजबूर कर दिया। अंत में भारत को सफलता भी मिली।

कुंबले की बराबरी पर पहुंचे अश्विन
इंग्लैंड की पारी के अंत में अश्विन ने एक ही ओवर में बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने पारी में अपने 5 विकेट भी पूरे किए। 15.5 ओवर के स्पेल में अश्विन ने 51 रन देकर 5 विकेट लिए। यह 35वां मौका है जब अश्विन ने टेस्ट पारी में 5 विकेट हैं। महान अनिल कुंबले के नाम अभी तक भारत की तरफ से टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। उन्होंने भी 35 ही बार ऐसा किया था।

टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट
67- मुथैया मुरलीधरन
37- शेन वॉर्न
36- रिचर्ड हैडली
35- आर अश्विन
35- अनिल कुंबले

भारत को चाहिए 152 और रन
अश्विन को कुलदीप यादव का साथ मिला और भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को सिर्फ 145 रनों पर समेट दिया। रांची टेस्ट की आखिरी पारी में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...