11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयफरवरी में पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR में ठंड के साथ धूप कीआंख...

फरवरी में पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR में ठंड के साथ धूप कीआंख मिचौली, मौसम को ये क्या हुआ

Published on

नई दिल्ली:

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू- कश्मीर के साथ ही लद्दाख में तेजी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी आंधी- तूफान की चेतावनी जारी की है। जिसका असर दिल्ली में आज दोपहर से ही दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से दिख रही खिली धूप आज दोपहर बाद अचानक बादलों के पीछे छिप गई है। बता दें कि मौसम का ये लुका छुपी का खेल उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक चल रहा है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा पूरा देशभर का मौसम।।।

दिल्ली में बारिश के आसार
मौसम विभाग बीते कुछ दिनों से दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बता रहा है और आज राजधानी के मौसम ने अपना रंग भी दिखाना शुरू कर दिया है। आज दोपहर बाद से अचानक ही तेज चमक रहे सूरज देव बादलों में जाकर छिप गए। जिसके कारण इस वक्त दिल्ली के कई इलाकों में हल्के बादल छा गए हैं। आज के दिन के लिए मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि आज यानी 25 फरवरी रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद मौसम विभाग की भविष्यवाणी सत्य होती दिख रही है। वहीं मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। ऐसे में रात तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी पड़ सकती है। जिसके कारण तापमान में कमी आएगी। वहीं अगर अगले दो दिन के मौसम की बात करें तो राजधानी में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी पड़ सकती है। हालांकि मौसम के इस फेरबदल से दिल्ली के प्रदूषण में भी कमी आएगी।

27 फरवरी तक जम्मू कश्मीर में बारिश से राहत नहीं
जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बारिश का ही बना रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां मंगलवार से खराब मौसम की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है, जबकि 28 फरवरी से 3 मार्च तक ज्यादा बारिश की संभावना है। आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5, गुलमर्ग में माइनस 10 और पहलगाम में माइनस 6 डिग्री रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.2, कारगिल में माइनस 18.1 और द्रास में माइनस 17.4 डिग्री रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.9, कटरा में 5.5, बटोटे में माइनस 0.5, भद्रवाह में माइनस 1.2 और बनिहाल में माइनस 1.4 डिग्री रहा।

पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और डलहौजी में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। जिसके कारण शहर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं भी चलीं। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।मौसम विभाग कार्यालय ने 26, 27 और 29 फरवरी के अलावा एक मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। वहीं कुछ इलाकों में इन तीन दिनों में ताजा बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके कारण अभी कंपकपाने वाली ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

इन राज्यों में ओले पड़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी यानी सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग- अलग हिस्सों में मौसम काफी बिगड़ सकता है। IMD ने इन राज्यों में तेज आंधी- तूफान, बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तो शनिवार से ही मौसम बिगड़ा हुआ है और वहां पर ओले गिरे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...