11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के कब्जे वाले तिब्बत में भारी बवाल, बांध का विरोध कर...

चीन के कब्जे वाले तिब्बत में भारी बवाल, बांध का विरोध कर रहे 1000 से अधिक तिब्बती गिरफ्तार

Published on

बीजिंग:

चीन के कब्जे वाले तिब्बत में भारी बवाल मचा हुआ है। तिब्बत के अंदर से दो सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में कम से कम दो स्थानीय मठों के भिक्षुओं सहित 1,000 से अधिक तिब्बतियों को गिरफ्तार किया है। ये तिब्बती एक बांध के निर्माण का विरोध कर रहे थे। इस बांध के कारण छह बौद्ध मठों के नष्ट होने और दो गांवों को जबरन विस्थापित होने की आशंका है।

गिरफ्तार किए गए लोगों को रखने की जगह भरी
रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट में सुरक्षा कारणों से नाम न छापने का अनुरोध करने वाले सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को कार्दजे तिब्बती प्रान्त में डेगे काउंटी में विभिन्न स्थानों पर रखा जा रहा है क्योंकि पुलिस के पास उन्हें हिरासत में लेने के लिए एक भी जगह नहीं है। सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अपना बिस्तर और त्सम्पा लाने के लिए मजबूर किया गया है। त्सम्पा तिब्बतियों का एक एक मुख्य भोजन है, जिसका उपयोग लंबे समय तक खुद को जीवित रखने के लिए किया जा सकता है।

बिस्तर और खाना तक नहीं दे रहा चीन
सूत्रों में से एक ने कहा, “पुलिस तिब्बतियों को अपना त्सम्पा और बिस्तर लाने के लिए कह रही है, यह संकेत है कि उन्हें जल्द ही रिहा नहीं किया जाएगा।” गुरुवार, 22 फरवरी को चीनी अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ वोंटो और येना मठों से 100 से अधिक तिब्बती भिक्षुओं को गिरफ्तार करने के लिए कार्ड्ज़े के ऊपरी वोंटो गांव क्षेत्र में विशेष रूप से प्रशिक्षित सशस्त्र पुलिस को तैनात किया था। इस दौरान कई नागरिकों को पीटा गया। इसमें लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

पुलिस की पिटाई में कई तिब्बती घायल
घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए डेगे के काउंटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में काली वर्दी में चीनी अधिकारियों को भिक्षुओं को जबरन रोकते हुए दिखाया गया है, जिन्हें बांध निर्माण को रोकने के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि सामूहिक गिरफ्तारियों की खबर के बाद, ऊपरी वोंटो गांव के कई तिब्बती जो देश के अन्य हिस्सों में काम करते हैं, अपने गृहनगर लौट आए और गिरफ्तार तिब्बतियों की रिहाई के लिए हिरासत केंद्रों का दौरा किया। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...