7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedTo Kill A Tiger: 13 साल की बच्ची संग हुआ गैंगरेप, न्याय...

To Kill A Tiger: 13 साल की बच्ची संग हुआ गैंगरेप, न्याय दिलाने खड़े हुए पिता, दर्दनाक है कहानी सुन रो पड़ीं Priyanka Chopra

Published on

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वो बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, ऑस्कर नॉमिनेटेड डाक्यूमेंट्री ‘टू किल अ टाइगर’ की टीम का हिस्सा बन गई हैं. नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वो इस डाक्यूमेंट्री को ग्लोबल लेवल पर स्ट्रीम करने जा रहा है.

अब प्रियंका ने ‘टू किल अ टाइगर’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ये डाक्यूमेंट्री झारखंड, भारत की एक रियल घटना पर बनी है. इसे ‘बेस्ट फीचर डाक्यूमेंट्री’ कैटेगरी में ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेट भी किया गया था. ‘टू किल अ टाइगर’ का ट्रेलर बहुत दमदार है और इसे देखने के बाद पूरी डाक्यूमेंट्री को देखने के लिए दर्शकों की जिज्ञासा जरूर बढ़ जाएगी.

एक पिता की लड़ाई की कहानी
‘टू किल अ टाइगर’ का ट्रेलर गैंगरेप की घटना के जिक्र के साथ होता है, और गांव की औरतें घटना पर रियेक्ट करती नजर आती हैं. एक औरत की सलाह है कि ऐसी घटना में लड़का और लड़की ‘दोनों का हाथ’ होता है, तो दोनों की शादी करवा दी जाए. इसके बाद इस घटना की पीड़ित बच्ची की आवाज सुनाई देती है. वो बताती है कि मामले के आरोपी ने उसे धमकाया था, ‘बोल रहा था कि किसी को बताएगी तो मार देंगे.’

गांव का माहौल, लोगों की समझ के बीच आपको लड़की के पिता की बात सुनाई देती है. उसका कहना है कि जब वो अपनी बेटी की हिम्मत देखता है तो उसका ‘सारा भय दूर हो जाता है.’ ट्रेलर में एक महिला की आवाज में सुनाई देता है, ‘पिता अपनी बेटी के सामूहिक बलात्कार के केस को लेकर खड़ा हुआ है, ये सामान्य घटना नहीं है.’

गैंगरेप के मुख्य आरोपी के एक परिचित का कहना है कि ‘नादानी में गलती कर दिए हैं, तो क्या करें मार के फेंक दें?’ करीब डेढ़ मिनट लंबे ट्रेलर में एक पारंपरिक भारतीय समाज की सारी सोच आपके सामने रख दी जाती है. और फिर अंत में लड़की कह रही है, ‘कुछ अच्छा करेंगे, अच्छा भविष्य बनाएंगे, इसीलिए तो ऊपर वाले ने हम लोगों को जन्म दिया है.’ एक भयावह घटना की शिकार हुई बच्ची की इतनी पॉजिटिव बात थोड़ा असहज भी करती है. देखिए ‘टू किल अ टाइगर’ का ट्रेलर:

प्रियंका ने बताया था डाक्यूमेंट्री से अपना पर्सनल कनेक्शन
इस ऑस्कर नॉमिनेटेड डाक्यूमेंट्री की टीम जॉइन करने के बाद अपनी पोस्ट में प्रियंका ने कहा था कि इसे देखने के बाद वो बहुत इमोशनल हो गई थीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ये प्रोजेक्ट, अपनी दुलारी बेटी के लिए एक पिता के हार न मानने वाले दृढ-निश्चय का एक सबूत है. ये हार्ड हिटिंग आर्ट कई लेवल पर अपनी छाप छोड़ता है. लेकिन पर्सनली, मैं झारखंड में पैदा हुई थी और अपन लिए हमेशा खड़े रहने वाले एक पिता की बेटी के तौर पर… इसने मुझे अंदर तक इमोशनल कर दिया था. मैं इस झिंझोड़ देने वाली कहानी के दुनिया तक पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.’ प्रियंका चोपड़ा ने अलावा देव पटेल, रूपी कौर और एंडी कोहेन जैसे इंटरनेशनल सेलेब्स भी इस डाक्यूमेंट्री से एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं. ‘टू किल अ टाइगर’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...