13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलविराट कोहली के बराबर पहुंचे यशस्वी जायसवाल, अंग्रेजों के खिलाफ बना दिया...

विराट कोहली के बराबर पहुंचे यशस्वी जायसवाल, अंग्रेजों के खिलाफ बना दिया गजब का रिकॉर्ड

Published on

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं। यशस्वी चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में दो डबल सेंचुरी के साथ दो फिफ्टी भी चुके हैं। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। ऐसे में जब वह पांचवें टेस्ट मैच में मैदान पर उतरेंगे तो उनका विराट कोहली से निकलना तय हो जाएगा।

यशस्वी ने की विराट के रिकॉर्ड की बराबरी
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरे हुए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में ही विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यशस्वी ने चार मैचों की 8 पारियों में 655 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में भारत में यह सबसे ज्यादा रन है। यशस्वी इस दौरान 2 दोहरा शतक और दो फिफ्टी लगा चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ विराट भी बना चुके हैं 655 रन
यशस्वी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी 655 रन बना चुके हैं। विराट कोहली ने 2016 में भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

राहुल द्रविड़ ने बनाए थे 602 रन
भारतीय सरफेस पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ अब तीसरे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 602 रन बनाए थे।

2018 में दूसरी विराट फिर किया था कमाल
इंग्लैंड की टीम जब 2018 में भारतीय दौरे पर आई थी तो विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा था। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से कुल 598 रन निकले थे। इस तरह टॉप-5 में विराट कोहली दो बार अपनी जगह बना रखे हैं।

विजय मांजरेकर हैं 5वें स्थान पर
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर विजय मांजरेकर 5वें स्थान पर हैं। विजय मांजरेकर ने साल 1961 में टीम इंडिया के लिए 586 रन बनाए थे।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...