7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedवियतनाम की कार कंपनी VinFast की भारत में एंट्री, तमिलनाडु में ईवी...

वियतनाम की कार कंपनी VinFast की भारत में एंट्री, तमिलनाडु में ईवी फैक्ट्री की रखी आधारशिला

Published on

भारत में एक और विदेशी कार कंपनी की ऑफिशियल एंट्री हो गई है और यह वियतनाम की पॉपुलर कंपनी विनफास्ट है, जिसकी इलेक्ट्रिक कारें काफी बिकती हैं। बीते रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने तूतीकोरिन में वियतनाम के विनफास्ट समूह के इलेक्ट्रिक वीइकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के फर्स्ट फेज की आधारशिला रखी।

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि विनफास्ट ग्रुप की भारतीय शाखा विनफास्ट ऑटो इंडिया लिमिटेड कुल 16,000 करोड़ रुपये (दो अरब डॉलर) के विनियोजित निवेश में से पहले चरण में 4000 रुपये का निवेश करेगी। जनवरी में यहां आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में विनफास्ट ऑटो लिमिटेड ने निवेश के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था।

तमिलनाडु स्थित तूतीकोरिन में विनफास्ट का प्लांट 380 एकड़ में लगाया जाएगा और यहां हर साल डेढ़ लाख वाहन बनाने की क्षमता होगी। इस प्रोजेक्ट के साथ तमिलनाडु भारत का ऑटो हब होने के अलावा देश की ईवी राजधानी के रूप में भी जाना जाएगा।विनफास्ट कंपनी की फैक्ट्री की आधारशिला रखने के मौके पर तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टी. आर. बी. राजा ने कहा कि देश में बिकने वाले 70 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और 40 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर्स का निर्माण तमिलनाडु में किया जा रहा है।

आपको बता दें कि विनफास्ट दुनिया के कई बड़े बाजारों में अपनी मौजूदगी दिखा रही और इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अच्छे लुक-फीचर्स और जबरदस्त रेंज वाली गाड़ियां बेचती हैं। विनफास्ट की कुछ बेहद पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में वीएफ8, वीएफ9, वीएफ7, वीएफ6 समेत अन्य हैं। आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें दिखेंगी और इनका मुकाबला टाटा और महिंद्रा के साथ ही हुंडई, किआ और बीवाईडी जैसी कंपनियों की ईवी से होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...