11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में पंजाब प्रांत की मुख्‍यमंत्री बनीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम,...

पाकिस्‍तान में पंजाब प्रांत की मुख्‍यमंत्री बनीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम, रचा इतिहास, इमरान की कोशिश बेकार

Published on

लाहौर:

नवाज शरीफ की बेटी मरियम पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली सूबे पंजाब की मुख्‍यमंत्री बन गई हैं। मरियम नवाज शरीफ को दो तिहाई यानि कुल 220 वोट मिले और उन्‍हें मुख्‍यमंत्री घोषित कर दिया गया। इससे पहले इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन वाले सुन्‍नी इत्‍तेहाद काउंसिल ने इस मतदान प्रक्रिया का बहिष्‍कार कर दिया था। पाकिस्‍तान के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब एक महिला मुख्‍यमंत्री का चुनाव हुआ है। इससे पहले विवादित चुनाव में मरियम की पार्टी पीएमएल एन ने सेना की मदद से चुनाव जीत लिया था। मतदान के बहिष्‍कार की वजह से मरियम के विरोधी सुन्‍नी इत्‍तेहाद काउंसिल के नेता राणा आफताब अहमद को कोई भी वोट नहीं मिला।

इससे पहले पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने रविवार को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया था। पाकिस्तान में राजनीतिक रूप से पंजाब प्रांत महत्वपूर्ण है। पीएमएल-एन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए मरियम नवाज शरीफ का नामांकन पत्र जमा कर दिया गया है।” पंजाब प्रांत की कुल आबादी 1.2 करोड़ से अधिक है। पंजाब विधानसभा में कुल 337 निर्वाचित विधायक हैं।

नवाज शरीफ पर्दे के पीछे से चलाएंगे सरकार
इस चुनाव में इमरान की पार्टी पीटीआई ने ‘सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल’ के साथ हाथ मिला लिया था। एसआईसी-पीटीआई विधायकों ने ”जनादेश चोर” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि एक बार जब अदालत इस मामले में अपना फैसला सुना देगी तो वे सरकार बना लेंगे। विश्‍लेषकों का कहना है कि नवाज शरीफ ने अपनी बेटी के राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब में सीएम का पद लेना स्‍वीकार किया। माना जाता है कि सेना ने नवाज शरीफ की जगह पर शहबाज शरीफ को पीएम पद के लिए आगे बढ़ाया और मजबूरन नवाज शरीफ को पीएम बनने के अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

मरियम नवाज की सफलता का विधानसभा के स्‍पीकर मलिक अहमद खान ने ऐलान किया। इससे पहले स्‍पीकार ने एसआईसी के सदस्‍यों को सदन के अंदर बोलने नहीं दिया जिससे उन्‍होंने बहिष्‍कार कर दिया। मुख्‍यमंत्री बनने के बाद मरियम ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। उन्‍होंने अपनी जीत का पूरा श्रेय पिता नवाज शरीफ को दिया। माना जा रहा है कि मरियम भले ही पंजाब की सीएम बन गई हैं लेकिन पर्दे की पीछे से हर फैसला खुद नवाज शरीफ करेंगे जो पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन के इमरान खान के हाथों खिसकने से परेशान हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...