11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाहौर में लड़की के 'सर को तन से जुदा' करने की कोशिश,...

लाहौर में लड़की के ‘सर को तन से जुदा’ करने की कोशिश, टीएलपी के नाम से कांपती है पाक सेना, भारत से नाता

Published on

लाहौर:

गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा… कट्टरपंथियों का गढ़ बन चुके इस्‍लामिक गणराज्‍य पाकिस्‍तान में एक बार फिर से खौफनाक घटना सामने आई है। लाहौर के एक रेस्‍टोरेंट के अंदर अपने पति के साथ खाना खाने पहुंची एक लड़की की मुस्लिम कट्टरपंथियों की सैकड़ों की भीड़ ने मॉब लिंचिंग की कोशिश की। इस भीड़ ने आरोप लगाया कि लड़की ने जो कपड़ा पहन रखा है, उस पर कुरान की आयत लिखी हुई है। उन्‍होंने इस लड़की के ऊपर ईशनिंदा का आरोप लगाया और कहा कि इसकी एक ही सजा है ‘सर तन से जुदा’। इस तनावपूर्ण परिस्थिति में लाहौर पुलिस की दिलेर एएसपी सैयदा शहरबानो ने पीड़‍ित लड़की की जान बचाई और उसे अपनी सुरक्षा में निकाला। एएसपी सैयदा शहरबानो ने खुलासा किया कि भीड़ में बड़ी तादाद में तहरीक-ए-लब्‍बैक पाकिस्‍तान या टीएलपी के सदस्‍य शामिल थे।

टीएलपी की स्‍थापना 1 अगस्‍त 2015 को कराची में खादिम हुसैन रिजवी ने की थी जो वर्तमान चीफ साद रिजवी का पिता है। इसका मुख्‍यालय लाहौर में ही है। यह वही टीएलपी है जिसने साल 2011 में पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की हत्‍या कर दी थी। तासीर को उनके बॉडीगार्ड ने ही गोलियों से छलनी कर दिया था जिसे टीएलपी ने गाजी की उपाधि देकर सम्‍मानित किया। अहम बात यह थी कि जिस अरबी शब्‍द के लिए लड़की की हत्‍या की कोशिश की जा रही थी, उसका मतलब ‘हलवा’ होता है। इस अरबी शब्‍द को समझे बिना टीएलपी के लोग लड़की पर भड़क उठे और उसे जान से मारने की कोशिश की। पाकिस्‍तान में सरकार ने कट्टरपंथ‍ियों के दबाव में ईशनिंदा को मौत की सजा देने वाला अपराध करार दिया है। आलम यह है कि अब तक कई लोगों को कोर्ट में सुनवाई से पहले ही भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला है।

जनरल जिया उल हक ने बोए थे टीएलपी के बीज
साल 2021 में श्रीलंका के एक फैक्‍ट्री मैनेजर को भी टीएलपी के लोगों ने ईशनिंदा के आरोप में मार डाला था। इस घटना को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्‍तान की कड़ी आलोचना हुई थी और दुनिया में टीएलपी के खतरे को लेकर कई सवाल उठे थे। तहरीक-ए-लब्बैक बरेलवी समुदाय से ताल्‍लुक रखता है जो भारत तक फैला हुआ है। हाल के वर्षों में टीएलपी से जुड़े बरेलवी मौलवी पाकिस्‍तान में सड़क पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। टीएलपी का बढ़ता दबदबा पाकिस्‍तान के भीतर और बाहर चिंता का कारण बन गया है। पाकिस्‍तानी सेना भी अब टीएलपी और उसके मुखिया साद रिजवी से डरती है। पाकिस्तान के बरेलवी समुदाय का एक वर्ग इसका समर्थन करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह पिछले चार दशकों में पाकिस्तानी ‘डीप स्‍टेट’ और सैन्य-प्रभुत्व वाली स्थापना की सुरक्षा नीतियों का परिणाम है।

पाकिस्तान के लिए एक पहचान चिह्न के रूप में इस्लाम का महत्व साल 1947 में इसकी स्थापना के समय से है। हालांकि जनरल जिया-उल-हक के नेतृत्व में साल 1977 में सैन्य तख्तापलट के बाद इसे एक नया आयाम मिला। जिया उल हक ने कट्टरपंथी इस्लाम को बढ़ावा दिया। यह प्रक्रिया पाकिस्तान, अमेरिका, उसके पश्चिमी सहयोगियों और अरब राज्यों द्वारा प्रायोजित सोवियत संघ के खिलाफ अफगान जिहाद के दौरान गति पकड़ी। जिहादियों के समर्थन ने जमात ए इस्लामी और देवबंदी संप्रदाय का समर्थन किया, जिससे पाकिस्तान में विभिन्न संप्रदायों के बीच प्रतिद्वंद्विता पैदा हुई। बरेलवी, जो पाकिस्तान के मुसलमानों का एक बड़ा हिस्सा हैं, का ऐतिहासिक रूप से देवबंदी और अहले हदीस समूहों की तुलना में कम प्रभाव रहा है। हालांकि, साल 2015 में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान पार्टी के उद्भव ने बरेलवियों को देश की धार्मिक राजनीति में सबसे आगे ला दिया।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...